सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

दिसंबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राहुल गाँधी की भारत न्याय यात्रा की घोषणा से डरी भाजपा फ़र्ज़ी सर्वे चलवा रही है- शाहनवाज़ आलम

  शाहजहाँपुर, 31 दिसंबर 2023। राहुल गाँधी की मणिपुर से मुंबई तक भारत न्याय यात्रा की घोषणा के बाद भाजपा अपने समर्थक मीडिया से फ़र्ज़ी ओपिनियन सर्वे करवाकर विपक्षी वोटरों को गुमराह करने की नाकाम कोशिश कर रही है। देश 2024 में अंबानी और अदानी की सरकार से मुक्ति पाने और इंडिया गठबंधन की सरकार बनवाने का संकल्प कर चुकी है।  ये बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 128 वीं कड़ी में कहीं।  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि हाल में हुए पांच राज्यों का चुनाव भाजपा मोदी जी के चेहरे पर लड़ी जबकि कांग्रेस प्रदेश के नेताओं के चेहरे पर चुनाव में उतरी थी। बावजूद इसके कांग्रेस को भाजपा से दस लाख वोट ज़्यादा मिले। इसीतरह 2019 में कांग्रेस को साढ़े 19 प्रतिशत वोट मिले थे जो लोकसभा चुनाव से 4 महीने पहले 40 प्रतिशत यानी दुगना हो गया है। भाजपा इसी से डरी हुई है।  उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी द्वारा मणिपुर से मुंबई तक की साढ़े 6 हज़ार किलोमीटर लम्बी यात्रा की घोषणा से घबराई भाजपा अपनी वित्तपोषित मीडिया से झूठे सर्वे रिपोर्ट जारी करवा कर ...

सदी में पहली बार आएगा नव वर्ष 2024 का कैलेंडर

नववर्ष 2024 का कैलेंडर अपने दिन एवं दिनांको को संजोए हुए इस सदी में पहली बार आएगा। कैलेंडर 1 जनवरी 2024 को दिन सोमवार से प्रारंभ होकर 31 दिसंबर 2024 दिन मंगलवार पर समाप्त होगा। ऐसी तारीखो एवं दिनों को समाहित किया हुये, ऐसा कैलेंडर इस शताब्दी में कुल तीन बार आएगा। आगामी वर्षों 2052 तथा 2080 में  यह फिर दोहराएगा। नववर्ष 2024 एक लीप वर्ष है, जिसमे फरवरी 29 दिनों की तथा वर्ष 366 दिनो का होगा। किसी लीप वर्ष के कैलेंडर के दोहराने की यह प्रक्रिया एक ही सदी मे 28 वर्षों बाद आती है।    कैलेंडर से जुड़े ऐसे रोचक तथ्यों को कैलेंडर विश्लेषक अतुल सक्सेना ने अपने स्वनिर्मित सैकड़ो वर्षों की कोड-कैलेंडर की सारणियों के आधार पर बताया है। वह लखनऊ पब्लिक स्कूल, लखीमपुर खीरी में गणित शिक्षक हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विगत सदी में यही कैलेंडर वर्ष 1912,1940,1968 एवं 1996 में कुल चार बार दोहराया था। एक ही सदी में किसी सामान्य वर्ष के कैलेंडर के दोहराने का यह क्रम अधिकतम 11बार आता है। किंतु, ऐसा संयोग लीप वर्ष के कैलेंडर में 28 वर्षों बाद एक ही सदी में आता है। किसी कैलेंडर के दो...

लखनऊ पब्लिक स्कूल मे आर्ट-क्राफ्ट एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

लखनऊ पब्लिक स्कूल, लखीमपुर खीरी में आर्ट-क्राफ्ट, विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया । प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय श्री रजत सिंह यादव, सिविल जज, जूनियर डिवीजन लखीमपुर द्वारा सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।   प्रीप्राइमरी के नन्हे-मुन्नो ने अपनी सुंदर कल्पनाओं को 'हमारा प्यारा लखीमपुर' जैसे विषय को लेकर शहर के प्रमुख स्थलों जैसे दुधवा नेशनल पार्क, मेंढक मंदिर आदि को दर्शाया। प्राइमरी के बच्चों ने ओल्ड एरा, स्पोर्ट वर्ल्ड, थिंग्स फॉर वेस्ट मटेरियल, वुमन एंपावरमेंट जैसे विषयों पर मनमोहक मॉडल्स बनाये। जूनियर कक्षाओं के बच्चों ने विविध लैंप, डेकोर आइटम्स एवं फैशन डिजाइनिंग जैसे रोचक विषय पर उत्कृष्ट मॉडलो द्वारा अपनी छुपी हुई प्रतिभा को उकेरा।   प्रदर्शनी में सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने क्रियात्मक व ज्ञान वर्धक चार्टस व मॉडल्स जैसे डाटा ट्रांसमिशन थ्रू लाइट, टेस्ला कॉइल, हाइड्रॉलिक आर्म, रिवर क्लीनिंग मशीन, रेनबो फायर, वर्किंग मॉडल ऑफ  डीएनए मॉडल, डाइजेस्टिव सिस्टम, प्रोटीन स्ट्रक्चर, ट्रिगोनोमेट्रिकल पार्क, 3D-शेप्...

सीकर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मोदी के साथ बदतमीजी करने से बवाल।

           ।अशफाक कायमखानी। सीकर।                विधानसभा चुनाव मे भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ काम करने को लेकर प्रदेश संगठन तक पहुंचीं शिकायत के बाद पूर्व जिला मंत्री भगवान सिंह घाणा सहित कुछ नेताओं को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने को लेकर निष्कासित नेता ने जिलाध्यक्ष पवन मोदी के साथ बदतमीजी करने के बाद भाजपा मे उभाल आया हुवा है।                 पवन मोदी के साथ कल हुई बदतमीजी को लेकर सर्व समाज व भाजपा नेताओं की जाट बाजार मे एक सभा हुई जिसमे घटना को गम्भीर बताते हुये बदतमीजी करने वाले लोगो पर सख्त कार्यवाही करने की बाते कही गई। इस सम्बंध मे जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी दिया गया है।               जिले की लक्ष्मनगढ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी द्वारा चुनाव मे संगठन के कुछ पदाधिकारियों द्वारा विरोधी काम करने की नामजद शिकायत प्रदेश नेतृत्व से की गई थी। जिसके बाद नेताओं का निष्कासन हुवा। निष्कासन को लेकर निष्कासित कार...

केन्द्र व राज्य सरकारो के मंत्रीमंडल से अलग होता मुस्लिम समुदाय।

                    ।अशफाक कायमखानी। जयपुर।                 देश की आजादी के बाद पहली दफा है कि 6-जुलाई 2022 के बाद केन्द्र सरकार के मंत्रीमंडल मे मुस्लिम प्रतिनिधित्व शुन्य हो जाने के बाद भी मुस्लिम राजनितिज्ञ व बुद्धिमान कहे जाने वाले धार्मिक लीडर एवं सामाजिक संस्थाओं ने उक्त परिस्थिति पर लगता है कि गम्भीरता से मनन-मंथन किया ही नही है। भाजपा शाशित अधीकांश राज्य सरकारों के मंत्रीमंडल मे मुस्लिम मंत्री नही है। भाजपा से बढकर कांग्रेस की बात करे तो हाल ही मे तेलंगाना मे बनी कांग्रेस सरकार मे भी एक भी मुस्लिम मंत्री नही है।                  हालांकि पहले भाजपा सहित अन्य दलो की सरकारों मे बराये नाम मुस्लिम को मंत्री बनाकर किसी मुख्यधारा वाले विभाग की बजाय अल्पसंख्यक मंत्रालय तक सिमित रखा तो जाता था। लेकिन अब दैश के बदले राजनीतिक माहोल मे मुस्लिम समुदाय को मंत्रिमंडल से दूर रखने का सीलसीला चल पड़ा है। भाजपा तो इससे बढकर यह भी करने लगी है कि लोकसभा व ...

यूपी जोड़ो यात्रा को मिल रहा समर्थन भाजपा की विदाई का संकेत है- शाहनवाज़ आलम

बिजनौर, 24 दिसंबर 2023। यूपी कांग्रेस द्वारा सहारनपुर से लखनऊ तक निकाली गयी  यूपी जोड़ो यात्रा देश और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की बुनियाद रख रहा है। लोगों का मिलता भारी समर्थन इस बात का संकेत है कि जनता इंडिया गठबंधन को 2024 में सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। ये बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 127 वीं कड़ी में कहीं। यात्रा में शामिल शाहनवाज़ आलम ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का यह इलाक़ा किसान बेल्ट है जहाँ आर्थिक खुशहाली का श्रेय इंदिरा गाँधी जी की सरकार द्वारा लाए गए हरित क्रांति को जाता है। भाजपा शासन में न सिर्फ़ आज किसान परेशान हैं बल्कि इस समाज से आने वाली महिला खिलाड़ीयों का अपमान भी मोदी सरकार कर रही है। कांग्रेस की इस यात्रा ने किसानों और महिलाओं में अपने हक़ के लिए लड़ने का हौसला भर दिया है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में यूपी जोड़ो यात्रा को जिस तरह दलित और मुस्लिम समुदाय समर्थन दे रहा है उससे स्पष्ट हो गया है कि दोनों तबके फिर से कांग्रेस में एक साथ आने को ...

लोकसभा चुनाव मे कांग्रेस के दिग्गज नेता मैदान मे उतारे जायेंगे।

                    ।अशफाक कायमखानी। जयपुर।                   विधानसभा चुनाव का विष्लेषण करने पर प्रदेश की कुल पच्चीस सीटो मे से ग्यारह सीटो पर कांग्रेस उम्मीदवार कै जीतने की स्थिति बनने को सामने रखकर कांग्रेस पार्टी अपने सभी दिग्गज नेताओं को चुनाव मे उतार कर नया खेला कर सकती है।           कल दिल्ली मे वर्किंग कमेटी की बैठक मे पांच राज्यों के चुनाव परिणाम व आगे की रणनीति के अलावा नागपुर मे आयोजित होने वाली रैली पर चर्चा हुई बताते। कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव मे इण्डिया गठबंधन के घटको से सीट बंटवारे के लिये मुकुल वासनिक के संयोजन मे पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर चुकी है। जिनमे से दो सदस्य अशोक गहलोत व मोहन प्रकाश राजस्थान से ताल्लुक रखते है।                  कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश चोधरी बाडमेर से, अशोक गहलोत जोधपुर से, सचिन पायलट दौसा या फिर अजमेर से,पूर्व डीजीपी हरीश मीणा टोंक-सवाईमाधोपुर से, गोविंद डोटासरा ...

लखनऊ - अकबर नगर में अवैध कॉलोनी ध्वस्तीकरण का मामला - हाई कोर्ट ने याचिका पर की सुनवाई पर लोगों को दी 22 जनवरी तक राहत।

  लखनऊ - अकबर नगर में अवैध कॉलोनी ध्वस्तीकरण का मामला। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को रुकवाने के लिए कॉलोनी पक्ष पहुंचा था हाई कोर्ट। हाई कोर्ट पहुंचे लोगों की याचिका पर चली आज सुनवाई। हाई कोर्ट में हुई सुनवाई पर कॉलोनी निवासियों को मिली राहत। कोर्ट ने याचिका की सुनवाई पर लोगों को दी 22 जनवरी तक राहत। कोर्ट से मिली राहत के बाद एलडीए ने ढीली की अपनी कार्रवाई। एलडीए की ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर स्टे मिलने के बाद पुलिस हुई वापस। ध्वस्तीकरण कर रहे बुलडोजर कार्रवाई करने से रुके। कोर्ट से स्टे मिलने के बाद स्थानीय लोगों में दौड़ी खुशी की लहर।। सीनियर अधिवक्ता जे एन माथुर ने की कोर्ट में बहस, मिली कोर्ट से राहत।

राजस्थान मे भाजपा व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मे बदलाव होगा।

                ।अशफाक कायमखानी। जयपुर।                  लोकसभा चुनाव को देखते हुये राजस्थान भाजपा व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मे बदलाव जल्द हो सकता है। जिसमे जातीय सामनजंस्य बैठाते हुये जाट व गुर्जर जाति को अहमियत मिल सकती है।                 .भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बनने के बाद दुसरे ब्राह्मण चेहरे वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जौशी को हटाकर किसी जाट को प्रदेशाध्यक्ष बनाने पर केन्द्रीय स्तर पर सहमति बन चुकी बताते है। जिनमें केन्द्रीय मंत्री व बाडमेर सांसद कैलाश चोधरी का नाम प्रमुख रुप से लिया जा रहा है।                      राजनीतिक समीक्षक 22-जनवरी को अयोध्या मे राम मंदिर उद्घाटन के बाद सरकार जल्द लोकसभा चुनाव कराने की घोषणा को मानकर चल रहे है। हिन्दी पट्टी मे जीत व देश मे राममय माहोल बनने का फायदा भाजपा उठाने की कोशिश करेगी।               ...

विधानसभा चुनाव मे हार के बावजूद अशोक गहलोत राजस्थान कांग्रेस की पकड़ अपने हाथो मे रखने की कोशिश मे लगे हुये है।

                   ।अशफाक कायमखानी। जयपुर।                   तीन हिन्दी भाषी राज्यों मे कांग्रेस की हार के बाद छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश मे प्रदेश अध्यक्ष व विपक्षी नेता के नये तौर पर मनोनयन के बाद राजस्थान मे उक्त पदो पर नये तौर पर मनोनयन मे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेच फंसा कर एक दफा लटका दिया है। गहलोत उक्त पदो पर सचिन पायलट को दूर रख कर अपने समर्थक नेताओं का मनोनयन करवाना चाहते है। जो अभी तक मुमकिन नही हो पा रहा है। जबकि उक्त पदो पर मनोनयन के साथ राहुल गांधी सचिन पायलट की भूमिका तय करना चाहते है।                  विपक्षी नेता के लिये बायतु विधायक हरीश चोधरी का नाम तय होने लगा तो गहलोत ने आदिवासी नेता महेन्द्रजीत मालवीय का नाम इस पद के लिये आगे बढा दिया। प्रदेश अध्यक्ष के लिये सचिन पायलट का नाम चला तो गहलोत ने डोटासरा को ही पद पर बने रहने का दवाब बनाया बताते।                   ...

लखनऊ पब्लिक स्कूल लखीमपुर शाखा में बगीरा एडुवेंचर्स द्वारा कैंप आयोजित किया गया।

  लखीमपुर : लखनऊ पब्लिक स्कूल लखीमपुर शाखा में बगीरा एडुवेंचर्स द्वारा कैंप आयोजित किया गया। कैंप मे आइस ब्रेकर और एनर्जाइज़र, ज़ोरब रोलर, बॉडी ज़ोरब, कमांडो नेट, स्पोर्ट क्लाइंबिंग, फ्लाइंग फॉक्स, बर्मा ब्रिज, लेजर बीम, ट्रैम्पोलिन, डबल रोप ब्रिज, कमांडो क्रॉल, टग ऑफ वॉर, टेंट पिचिंग, हिप्पी हॉप बॉल, हॉप स्कॉच, रस्सी सीढ़ी चढ़ना, सॉफ्ट तीरंदाज़ी, टार्ज़न स्विंग, मोगली वॉक, हैम्स्टरव्हील, टायर वॉक और टीम बिल्डिंग गेम्स, जिपलाइन, वॉल क्लाइंबिंग, बर्मा ब्रिज, कमांडो क्राउल् , कमांडो नेट आदि गतिविधियां ने बच्चों को अद्भुत उत्साह एवं असीम ऊर्जा से भर दिया।    सभी गतिविधियां सुरक्षित एवं नियंत्रित वातावरण मे संपन्न हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय सचदेवा बताया कि बच्चों में इस तरह की क्रियात्मक गतिविधियां उनमें आत्मविश्वास, इच्छा-शक्ति एवं नेतृत्व की भावना को विकसित करने में अत्यंत सहायक होती हैं।    

राजस्थान सरकार ने आज एक आदेश जारी करके अनेक मनोनीत लोगो को पदमुक्त किया।

       नगरपालिका-परिषद -यूआईटी सहित नगरनिगम मे मनोनीत सदस्यों की भी छुट्टी हुई।             ।अशफाक कायमखानी। जयपुर।          .राजस्थान मे भाजपा सरकार बनते ही एक ही आदेश से पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा गठित राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय समितियां/आयोग/निगम/बोर्ड/टास्क फोर्स इत्यादि मे मनोनीत गैर सरकारी अध्यक्ष/उपाध्यक्ष /सदस्यों का मनोनयन रद्ध कर दिया है। इस आदेश से कांग्रेस सरकार के द्वारा जाते जाते मनोनीत किये गये नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं को बडा झटका लगा है। संवैधानिक दर्जा प्राप्त बोर्ड निगम व अन्य संस्थाओं मे नामित व इलेक्टेड सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने पर ही वो पदमुक्त होगे।                आनन फानन मे तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा करीब छ दर्जन बोर्ड निगम आयोग व समितियां सहित प्रदेश व जिला स्तर पर मनोनीत लोगो को पदमुक्त करने के साथ मुस्लिम समुदाय से जुड़े मदरसा बोर्ड, उर्दू एकेडमी, हज कमेटी के अध्यक्ष व सदस्य भी पद मुक्त हो गये हैः वक्फ बोर्ड भंग ...

ऑलमाइटी शिवा एसोसिएशन (एन.जी.ओ.) द्वारा जरूरतमंदों को कम्बल वितरण एवं भंडारे का आयोजन

  लखनऊ 17 दिसम्बर। लखनऊ में आज दिनांक 17 दिसंबर 2023, (दिन - रविवार) को मध्यान्ह 12बजे ऑलमाइटी शिवा एसोसिएशन (एन.जी.ओ.) द्वारा जरूरतमंदों को कम्बल वितरण एवं भंडारे का आयोजन लॉर्ड अय्यप्पा टेंपल, विनीत खंड गोमती नगर, लखनऊ (निकट हुसरिया चैराहा) पर किया गया। कम्बल वितरण एवं भण्डारा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेश कुमार जी उपनिदेशक(से0नि0) कृषि विभाग उ0प्र0 सरकार उपस्थित रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेश कुमार जी उपनिदेशक(से0नि0) कृषि विभाग उ0प्र0 सरकार द्वारा सैंकड़ों की संख्या में आये निर्धन व्यक्तियों एवं जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किया गया और मौजूद लोगों ने भण्डारे में भोजन ग्रहण किया। ऑलमाइटी शिवा एसोसिएशन (एन.जी.ओ.) के सचिव आदित्य चौधरी ने बताया कि इस मौके पर  मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेश कुमार जी उपनिदेशक(से0नि0) कृषि विभाग उ0प्र0 सरकार कहा कि आलमाइटी शिवा एसोसिएशन संस्था जनहित के लिए जो प्रयास कर रही है वह अतुलनीय है। उन्होने कहा कि आज हमारे समाज के बीच तमाम ऐसे परिवार हैं जिन्हें मदद की जरूरत है। हमें जरूरतमंदों क...

370 के फैसले पर जस्टिस नरीमन और जस्टिस लोकुर के सवालों का जवाब चंद्रचूड़ साहब को देना चाहिए- शाहनवाज़ आलम

  लखनऊ, 17 दिसंबर 2023। 370 के फैसले पर सुप्रीम के पूर्व न्यायधीशों रोहिंगटन नरीमन और जस्टिस लोकुर द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर चीफ़ जस्टिस को जवाब देकर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उनके चुप रहने से यह धारणा और पुख़्ता होगी कि न्यायपालिका अपनी स्वायत्तता से समझौता कर रहा है। इससे जनता में यह भी धारणा बनेगी कि न्यायपालिका सरकार के दबाव में काम कर रही है। यह स्थिति लोकतंत्र के लिए घातक साबित होगी। यह बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 126 वीं कड़ी में कहीं।  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि कुछ अरसे से यह देखा जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट कुछ मामलों में सरकार के खिलाफ़ मौखिक नाराज़गी तो दिखा रहा है लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाता। मसलन, उसने मणिपुर हिंसा के मामले में वहाँ के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एमवी मुरलीधर के खिलाफ़ कठोर कार्यवाई करने की बात तो ऐलनिया तौर पर कही लेकिन 6 महीने हो गए क्या कार्यवाई हुई यह कोई नहीं जानता। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर को राज्य से केंद्र शासित राज्य में तब्दील कर देने के उसके फैसले को अब प...

इण्डिया गठबंधन की 19-दिसम्बर को होने वाली बैठक मे लोकसभा चुनाव का खाका खींचा जायेगा!

                ।अशफाक कायमखानी। जयपुर।             तीन हिन्दी पट्टी प्रदेश मे भाजपा सरकार आने से भाजपा पार्टी उत्साहित होकर राम मंदिर के समारोह पूर्वक उद्घाटन करने के बाद समय से पहले लोकसभा चुनाव होने की सम्भावना जताई जाने लगी है। लोकसभा चुनाव मे इण्डिया गठबंधन ठीक से भूमिका अदा करने के लिये 19-दिसंबर को दिल्ली मे बैठक रखी है । जिसमे एक खाका खींचा जा सकता है।           हिन्दी पट्टी मे हार से कांग्रेस भी दवाब महसूस कर रही है। वो अब गठबंधन के घटकों से बराबर मे समझोता करके आगामी लोकसभा चुनाव मे सीट बंटवारा आसानी से कर लेगी। जिससे सभी दलो को अपने अपने प्रभाव क्षेत्र मे सम्मान के साथ समझौता करने का अवसर मिल जायेगा।                   अलग अलग प्रदेशो मे अलग अलग क्षेत्रीय दलो व कुछ जगह क्षेत्रीय दलो के साथ कांग्रेस एवं कुछ प्रदेशो मे कांग्रेस का प्रभाव अधिक होने के चलते सीट बंटवारे मे हर दल अपना हक जायेगा। जिसको देश व्यापी पार्टी कांग्रेस को म...

शाही ईदगाह के सर्वे का आदेश पूजा स्थल अधिनियम 1991 का उल्लंघन है- शाहनवाज़ आलम

  लखनऊ, 14 दिसंबर 2023। अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने मथुरा के शाही ईदगाह के सर्वे के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को पूजा स्थल अधिनियम 1991 का उल्लंघन बताया है। उन्होंने कहा है कि इस मामले में तो श्रीकृष्‍ण सेवा संस्‍थान ने 1968 में ही मुस्लिम पक्ष के साथ समझौता करके तय कर लिया था कि उक्त जमीन पर मंदिर और मस्जिद दोनों बने रहेंगे। दोनों पक्षों के इस निर्णय से वहाँ अब तक शांति बनी हुई है। अब अगर कोर्ट के सहयोग से इस शांति में विघ्न डाला जाता है तो इससे ज़्यादा दुखद कुछ नहीं हो सकता।  कांग्रेस मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में शाहनवाज़ आलम ने कहा कि पूजा स्थल अधिनियम 1991 स्पष्ट तौर पर कहता है कि 15 अगस्त 1947 के दिन तक जो भी पूजा स्थल जिसके भी कस्टडी में है वो यथावत बरकरार रहेगा, उसके चरित्र में कोई भी बदलाव नहीं किया जा सकता। इसे चुनौती देने वाली कोई भी याचिका किसी न्यायालय, किसी प्राधिकरण या किसी ट्रीब्यूनल में स्वीकार भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि बावजूद इस   निर्देश के देश देख रहा है कि निचली अदालतें लगातार उसका उल्लंघन क...

सहारनपुर से सीतापुर तक की पद यात्रा में पूरी ताक़त के साथ अल्पस्यंखक कांग्रेस शामिल होगी- शाहनवाज़ आलम

  मेरठ, 13 दिसम्बर 2023 । 20 दिसंबर से सहारनपुर से सीतापुर तक यूपी कांग्रेस द्वारा निकाले जाने वाली पदयात्रा में अल्पसंख्यक कांग्रेस पूरी ताक़त से शामिल होगी। यह यात्रा 2024 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनवाने में अहम भूमिका अदा करेगी। ये बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने मेरठ कांग्रेस कार्यालय पर पश्चमी उत्तर प्रदेश के ज़िला व शहर अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों की तैयारी बैठक में कहीं।  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि जिन ज़िलों से यात्रा नहीं गुजरेगी वहाँ के पदाधिकारी पूरी यात्रा में चलेंगे। इस दौरान अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा यात्रा के उद्देश्यों पर केंद्रित पर्चा लाने पर भी सहमति बनी। पूरी यात्रा में अल्पसंख्यक कांग्रेस की तरफ से  समनव्य समिति बनाने का भी निर्णय लिया गया जिसमें हर ज़िले पर एक प्रदेश उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी होगी।  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि मोदी सरकार जिस तरीके से अपने राजनीतिक हितों के अनुरूप फैसले हासिल कर ले रही है और जिस तरीके से चुनाव आयोग को सरकार के मातहत लाने की कोशिश हो रही है उससे आगामी चुनाव देश के लिए आखिरी भी स...

लोकसभा चुनाव के पहले राजस्थान कांग्रेस मे बदलाव नजर आयेगा।

        हिन्दी पट्टी मे जीत से उत्साहित मोदी सरकार समय से कुछ पहले लोकसभा चुनाव करवा सकते हैः                ।अशफाक कायमखानी। जयपुर।        .              राजस्थान विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस की हार को लेकर दिल्ली मे समीक्षा बैठक मे राहुल गांधी के तीखे सवाल करने के बाद कांग्रेस संगठन मे अब बदलाव होने की सम्भावना बढ गई है। अशोक गहलोत को फ्रीहैंड मिलने के बावजूद प्रदेश मे पार्टी की हार सहित नये-पूराने कारणो से लगता है कि कांग्रेस मे परिवर्तन लाने मे गहलोत की कम ओर हाईकमान की अधिक भूमिका रहेगी। सचिन पायलट सबकुछ अपने फेवर मे आने पर ही आगे की रणनीति बनाकर काम कर सकते है।                राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा को हटाकर नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया जायेगा। प्रभारी महामंत्री रंधावा की छुट्टी होगी। विरोधी दल का नेता भी नया चेहरा सामने आयेगा। संगठन स्तर पर भी बदलाव नजर आयेगा। ताकि समान विचारधारा वाले दलो का गठबंधन...

सिर्फ़ कांग्रेस ही भाजपा को हरा सकती है- तौकीर आलम

दिल्ली, 10 दिसंबर 2023। भाजपा सरकार में यूपी छोड़ कर लोग दिल्ली और मुंबई रोजगार के लिए आने को मजबूर हैं। जबकि मोदी जी ने हर साल एक करोड़ रोजगार देने का वादा किया था। बेरोजगारी बढ़ाने वाली भाजपा सरकार को 2024 में जनता उखाड़ फेकेगी। ये बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शाहीन बाग के डोल्फिंस् हाउस में दिल्ली में रहने वाले उत्तर प्रदेश के लोगों के साथ आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में कहीं।  अजय राय ने कहा कि चार राज्यों में हुए चुनावों में भले भाजपा तीन राज्यों में जीती हो लेकिन कांग्रेस को भाजपा से 10 लाख वोट ज़्यादा मिले हैं। जबकि ये चुनाव भाजपा ने मोदी जी के चेहरे पर लड़ा था। जबकि कांग्रेस संभावित मुख्यमन्त्रीयों के चेहरे पर लड़ी थी। इससे साबित होता है कि जनता लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ आने का मन बना चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार द्वारा एनआरसी लागू करने की किसी भी कोशिश को कांग्रेस सफल नहीं होने देगी।  उत्तर प्रदेश के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कहा कि पूरे देश में सिर्फ़ कांग्रेस ही भाजपा की सांप्रदायिक नीतियों का खुल...

राजस्थान की विधानसभा मे सिंधी मुस्लिम विधायको का प्रतिनिधित्व जीरो हुवा।

                  ।अशफाक कायमखानी। जयपुर।                   चुनावी इतिहास  शुरू होने से लेकर पिछले चुनाव तक मारवाड़ मे प्रमुख रुप से रहने वाली सिंधी मुस्लिम बिरादरी से हमेशा किसी ना किसी दल स्वतंत्र पार्टी-लोकदल-जनता दल व कांग्रेस से चुनाव जीतकर विधानसभा मे प्रतिनिधित्व करते रहने को 2023 मे बडा झटका लगा है कि उनका एक भी विधायक नही बन पाया है। 2018 के विधानसभा चुनाव मे शिव से आमीन खा व पोकरण से शाले मोहम्मद विधायक बने थे। जिनमे शाले मोहम्मद सरकार मे मंत्री थे।                कांग्रेस ने अभी सूरसागर, पोकरण व शिव से सिंधी मुस्लिम को उम्मीदवार बनाया जो तीनो ही उम्मीदवार जीत नही पाये। तीनो ही उम्मीदवारों के हारने की बडी वजह अपनो की नाराजगी रही बताते है।                सिंधी मुस्लिम की तरह ही अलवर-भरतपुर मे रहने वाली मेव बिरादरी को भी इस चुनाव मे बडा झटका लगा है। 2023 मे कामा, नगर,  तिजारा व रामगढ़ से कां...

राजस्थान की राजनीति मे अशोक गहलोत युग समाप्ति की तरफ।

          ।अशफाक कायमखानी। जयपुर।             चुनाव के समय दुसरो को आगे करके स्वयं मुख्यमंत्री बनने वाले अशोक गहलोत का राजस्थान की राजनीति मे जारी युग अब  समाप्ति की तरफ जाता नजर आ रहा हैँ। जब जब गहलोत के मुख्यमंत्री कार्यकाल मे उनके नेतृत्व मे हुये चुनाव मे कांग्रेस हर दफा ओंदे मुह गिरी है। फिर भी कांग्रेस हाईकमान ने जब इससे सबक नही लिया तो 2023 के विधानसभा चुनाव मे भी कांग्रेस मात खा गई।                     5-सितंबर को हाई कमान द्वारा जयपुर भेजे गये प्रैवेक्षक को षडयंत्र द्वारा बैरंग लोटने पर मंजूर करने वाले अशोक गहलोत को हाईकमान द्वारा तूरंत हटाकर उसी समय नये मुख्यमंत्री को शपथ दिला देते तो कांग्रेस को आज यह दिन देखने नही पड़ते। लेकिन गहलोत हाईकमान पर हावी उसे कमजोर साबित करने मे सफल रहे। उस घटना के बाद गहलोत ने हाईकमान को लगातार आंखे दिखाते हुये दवाब मे लेकर टिकट बंटवारे मे मनमर्जी चलाई। जिसका परिणाम तीन दिसंबर के परिणाम मे नजर आया।         ...

कांग्रेस की सरकार बनते ही जस्टिस लोया के हत्यारे जेल जाएंगे- शाहनवाज़ आलम

लखनऊ, 1 दिसंबर 2023। अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा है कि 2024 में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद जस्टिस लोया की हत्या की जाँच कराई जाएगी। उनके हत्यारों को जेल भेजकर ही जजों को न्याय कर पाने लायक भयमुक्त वातावरण दिया जा सकता है। गौरतलब है कि आज ही दिन 2014 में जस्टिस लोया संदिग्ध हालत में मृत पाए गए थे। जिसे उनके परिजनों ने हत्या बताकर जाँच की मांग की थी लेकिन सरकार ने जाँच से इनकार कर दिया था।  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि जस्टिस लोया अपनी हत्या के समय सोहराबुद्दीन शेख फ़र्ज़ी मुठभेड़ कांड की सुनवाई कर रहे थे जिसमें अमित शाह मुख्य अभियुक्त थे। नागपुर में उनकी संदिग्ध मृत्यु के बाद मामला दूसरे जज को ट्रांसफर हो गया था जिन्होंने अमित शाह को बरी कर दिया था। उनकी मृत्यु पर जस्टिस लोया के परिजनों ने सवाल उठाते हुए इसे हत्या बताया था। उनका यह भी दावा था कि मृत्यु से पहले उन्हें अमित शाह के पक्ष में फैसला देने के एवज में सौ करोड़ रिश्वत की पेशकश की गयी थी।  कांग्रेस नेता ने कहा कि तब कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के नेतृत्व में 15 विपक्षी दलों के नेता...

जातिगत जनगणना पर सदन में झूठ बोलने के लिए पिछड़ों से माफी मांगे योगी सरकार- शाहनवाज़ आलम

लखनऊ, 1 दिसंबर 2023। अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा है कि योगी सरकार ने जातिगत जनगणना के मुद्दे पर यह बोलकर सदन को गुमराह किया है कि जातिगत जनगणना सिर्फ़ केंद्र करा सकती है। इस झूठ के लिए योगी सरकार को प्रदेश के पिछड़े समाज के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।  कांग्रेस मुख्यालय से जारी बयान में उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार ने जब जातिगत जनगणना कराने की कोशिश की तब केंद्र सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट में यही तर्क दिया था कि राज्य सरकारें जातिगत जनगणना नहीं करा सकती हैं और यह सिर्फ़ केंद्र सरकार का अधिकार है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के तर्क को ख़ारिज कर दिया था। जिसके बाद बिहार में जातिगत जनगणना हुआ और चौकाने वाले तथ्य सामने आए कि बहुत मामूली संख्या वाली जातियाँ संसाधनों पर क़ाबिज़ हैं।  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि योगी सरकार सवर्ण और सामंती हितों से संचालित है। इसीलिए पुलिस विभाग पर सिर्फ़ एक ही जाति का वर्चस्व दिख रहा है। जिसके चलते दलित उत्पीड़न के मामले भी दर्ज नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गैर कांग्रेसी विपक्षी दलों ने अपने कार्य...