लखनऊ - अकबर नगर में अवैध कॉलोनी ध्वस्तीकरण का मामला - हाई कोर्ट ने याचिका पर की सुनवाई पर लोगों को दी 22 जनवरी तक राहत।

 


लखनऊ - अकबर नगर में अवैध कॉलोनी ध्वस्तीकरण का मामला। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को रुकवाने के लिए कॉलोनी पक्ष पहुंचा था हाई कोर्ट।

हाई कोर्ट पहुंचे लोगों की याचिका पर चली आज सुनवाई। हाई कोर्ट में हुई सुनवाई पर कॉलोनी निवासियों को मिली राहत।

कोर्ट ने याचिका की सुनवाई पर लोगों को दी 22 जनवरी तक राहत। कोर्ट से मिली राहत के बाद एलडीए ने ढीली की अपनी कार्रवाई।

एलडीए की ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर स्टे मिलने के बाद पुलिस हुई वापस। ध्वस्तीकरण कर रहे बुलडोजर कार्रवाई करने से रुके।

कोर्ट से स्टे मिलने के बाद स्थानीय लोगों में दौड़ी खुशी की लहर।। सीनियर अधिवक्ता जे एन माथुर ने की कोर्ट में बहस, मिली कोर्ट से राहत।

टिप्पणियाँ