विधानसभा चुनाव मे हार के बावजूद अशोक गहलोत राजस्थान कांग्रेस की पकड़ अपने हाथो मे रखने की कोशिश मे लगे हुये है।

 



                 ।अशफाक कायमखानी।
जयपुर। 
                 तीन हिन्दी भाषी राज्यों मे कांग्रेस की हार के बाद छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश मे प्रदेश अध्यक्ष व विपक्षी नेता के नये तौर पर मनोनयन के बाद राजस्थान मे उक्त पदो पर नये तौर पर मनोनयन मे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेच फंसा कर एक दफा लटका दिया है। गहलोत उक्त पदो पर सचिन पायलट को दूर रख कर अपने समर्थक नेताओं का मनोनयन करवाना चाहते है। जो अभी तक मुमकिन नही हो पा रहा है। जबकि उक्त पदो पर मनोनयन के साथ राहुल गांधी सचिन पायलट की भूमिका तय करना चाहते है।
                 विपक्षी नेता के लिये बायतु विधायक हरीश चोधरी का नाम तय होने लगा तो गहलोत ने आदिवासी नेता महेन्द्रजीत मालवीय का नाम इस पद के लिये आगे बढा दिया। प्रदेश अध्यक्ष के लिये सचिन पायलट का नाम चला तो गहलोत ने डोटासरा को ही पद पर बने रहने का दवाब बनाया बताते।
                     19-दिसम्बर के इण्डिया गठबंधन की मिटिंग के बाद 21-22 दिसम्बर को अपनी हार को लेकर मंथन करने के लिए कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मिटिंग कर रही है। गहलोत वर्किंग कमेटी के सदस्य नही है। वो बतौर मुख्यमंत्री इसकी मिटिंग मे शामिल होते रहे है। जबकि सचिन पायलट सदस्य है। गहलोत कोशिश मे लगे है कि उन्हें वर्किंग कमेटी मे विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया जाये। ताकि वो वर्किंग कमेटी की मिटिंग मे भाग लेते रहे। इसके अलावा गहलोत राजस्थान मे कोई पद नही लेना चाहते बल्कि वो संगठन मे राष्ट्रीय महामंत्री बनकर अपनी चोधराहट को कायम रखना चाहते है। इसके विपरीत सचिन पायलट को प्रदेश मे अध्यक्ष बनाकर हाईकमान रखती है या फिर दिल्ली ले जाकर संगठन मे पद देकर राष्ट्रीय राजनीति मे उपयोग करना चाहता है। यह सब राहुल गांधी जल्द तय कर लेगे।
                  विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने के साथ ही अब लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। गहलोत चाहते है कि लोकसभा चुनाव के लिये राजस्थान के उम्मीदवार चयन करने मे उन्हें हाईकमान खुली छूट दे। यानि उनके नेतृत्व मे लोकसभा चुनाव लड़ा जाये। जबकि पायलट चाहते है कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाये तो फिर लोकसभा चुनाव मे प्रदेश मे गहलोत का किसी तरह का दखल ना होकर उन्हें ही सारे अधिकार दिये जाये। ताकि वो अच्छी परफॉर्मेंस दे सके।पायलट लोकसभा चुनाव मे जाट-मुस्लिम-एससी-एसटी व गूर्जर का गठजोड़ बनाकर अन्य वर्गो को साथ लेकर कांग्रेस को अधिक से अधिक सीट दिलवाना चाहते है।गहलोत अपने उसी पूराने ढर्रे पर चुनाव लड़ेंगे। 2019 के चुनावों मे गहलोत की सरकार होने के बावजूद उनके नेतृत्व मे लड़ने पर सभी पच्चीस सीटो पर भाजपा उम्मीदवार जीत गये थे। मुख्यमंत्री पूत्र वैभव गहलोत स्वयं भी चुनाव हार गये थे।
                .  कुल मिलाकर यह है कि अशोक गहलोत स्वयं को राष्ट्रीय संगठन मे हमेशा की तरह फिर से अस्तित्व कायम  करनै व राजस्थान की कांग्रेस राजनीति मे पकड़ बनाये रखने की भरपूर कोशिश मे लगे हुये है। वो हार की जिम्मेदारी लेने के बजाय भाजपा द्वारा जातीय बंटवारे करने व गुर्जर मतदाताओं का भाजपा की तरफ चले जाने को प्रमुख कारण बताते थक नही रहे है। देखना होगा कि लोकसभा चुनाव मे राजस्थान मे कांग्रेस उम्मीदवार चयन करने व चुनाव संचालन की जिम्मेदारी उन्हीं पूराने हाथो मे रहेगी या फिर नये हाथो मे जायेगा।

टिप्पणियाँ