इण्डिया गठबंधन की 19-दिसम्बर को होने वाली बैठक मे लोकसभा चुनाव का खाका खींचा जायेगा!

 


              ।अशफाक कायमखानी।
जयपुर।
            तीन हिन्दी पट्टी प्रदेश मे भाजपा सरकार आने से भाजपा पार्टी उत्साहित होकर राम मंदिर के समारोह पूर्वक उद्घाटन करने के बाद समय से पहले लोकसभा चुनाव होने की सम्भावना जताई जाने लगी है। लोकसभा चुनाव मे इण्डिया गठबंधन ठीक से भूमिका अदा करने के लिये 19-दिसंबर को दिल्ली मे बैठक रखी है । जिसमे एक खाका खींचा जा सकता है।
          हिन्दी पट्टी मे हार से कांग्रेस भी दवाब महसूस कर रही है। वो अब गठबंधन के घटकों से बराबर मे समझोता करके आगामी लोकसभा चुनाव मे सीट बंटवारा आसानी से कर लेगी। जिससे सभी दलो को अपने अपने प्रभाव क्षेत्र मे सम्मान के साथ समझौता करने का अवसर मिल जायेगा।
                  अलग अलग प्रदेशो मे अलग अलग क्षेत्रीय दलो व कुछ जगह क्षेत्रीय दलो के साथ कांग्रेस एवं कुछ प्रदेशो मे कांग्रेस का प्रभाव अधिक होने के चलते सीट बंटवारे मे हर दल अपना हक जायेगा। जिसको देश व्यापी पार्टी कांग्रेस को मानना होगा। तभी 2024 के आम चुनाव मे इण्डिया गठबंधन की सार्थकता  रहेगी।
                राजस्थान मे मुख्यमंत्री व दो उपमुख्यमंत्री के साथ के साथ ही भाजपा व कांग्रेस के हारे हुये दिग्गज नेताओं सहित अन्य लोगो ने लोकसभा उम्मीदवारी के लिये भागदौड़ शुरु कर दी है। राममंदिर की शुरुआत के बाद जल्द लोकसभा चुनाव होने की घोषणा को सम्भावित मानकर नेता लोग उम्मीदवार बनने के समिकरणो पर नजर रख रहे है। भाजपा के हारे हुये दिग्गज नेताओं मे राजेन्द्र राठौड़ की जयपुर ग्रामीण, सुभाष महरिया की सीकर, सतीष पुनिया की अजमेर,  अरुण चतुर्वेदी की जयपुर से, ज्योति मिर्धा नागौर से उम्मीदवार बनने की चर्चा चल पड़ी है।  कांग्रेस के हारे दिग्गज नेता भी लाईन मे लगे हुये है। जिनमे कर्नल सोनाराम बाडमेर से, दिव्या मदेरणा सीकर से  एवं झूंझुनू से पूर्व जिला प्रमुख  राजबाला ओला भी कोशिश कर सकते है। सीकर से चौमूं की भाजपा विधायक शिखा बराला परिवार भी भाजपा उम्मीदवार के लिए कोशिश कर सकते है। राजस्थान मे सीकर या बीकानेर लोकसभा सीट पर इण्डिया गठबंधन का घटक माकपा भी दावा कर सकता है।
                  कुल मिलाकर यह है कि राजस्थान कांग्रेस की बागडोर अब गहलोत की जगह सचिन पायलट के हाथो मे आ सकती है। उसके बाद कांग्रेस राजनीति मे बदलाव आयेगा। वही भाजपा उम्मीदवार तय करने मे फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी-अमित शाह की एक तरफा चलेगी।

टिप्पणियाँ