राजस्थान मे भाजपा व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मे बदलाव होगा।

 




              ।अशफाक कायमखानी।
जयपुर।
                 लोकसभा चुनाव को देखते हुये राजस्थान भाजपा व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मे बदलाव जल्द हो सकता है। जिसमे जातीय सामनजंस्य बैठाते हुये जाट व गुर्जर जाति को अहमियत मिल सकती है।
                .भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बनने के बाद दुसरे ब्राह्मण चेहरे वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जौशी को हटाकर किसी जाट को प्रदेशाध्यक्ष बनाने पर केन्द्रीय स्तर पर सहमति बन चुकी बताते है। जिनमें केन्द्रीय मंत्री व बाडमेर सांसद कैलाश चोधरी का नाम प्रमुख रुप से लिया जा रहा है।
                     राजनीतिक समीक्षक 22-जनवरी को अयोध्या मे राम मंदिर उद्घाटन के बाद सरकार जल्द लोकसभा चुनाव कराने की घोषणा को मानकर चल रहे है। हिन्दी पट्टी मे जीत व देश मे राममय माहोल बनने का फायदा भाजपा उठाने की कोशिश करेगी।
                 विधानसभा चुनाव मे अधीकांश जाट मतदाताओं का कांग्रेस की तरफ झुकाव व अधीकांश माली-गुर्जर मतदाताओं का भाजपा की तरफ चले जाने की स्थिति को दोनो दलो द्वारा पहचान कर आगे की रणनीति बना रहे है। कांग्रेस मे बायतू विधायक हरीश चोधरी को विपक्ष का नेता बनाने की काफी सम्भावना जताई जा रही। प्रदेश अध्यक्ष पद सचिन पायलट या उनके किसी नजदीकी नेता को बैठाया जा सकता है।
                     कुल मिलाकर यह है कि समय पूर्व लोकसभा चुनाव होने की सम्भावना को देखते हुये राजस्थान मे कांग्रेस व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मे बदलाव होने जा रहा है। जिसमे जाट व गुर्जर जाति को महत्व मिल सकता है।

टिप्पणियाँ