रंगदारी मांगने वाले संगठित गिरोह पर शिकंजा, BNS के नए प्रावधानों के तहत संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू ।अशफाक कायमखानी। जयपुर, पुलिस मुख्यालय व जयपुर रेंज आईजी एच जी आर सुहास के निर्देशानुसार गैंगस्टर्स के विरुद्ध कार्यवाही का सिलसिला जारी है। इसी श्रृंखना में धनाढ्य व्यापारियों को धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले गैंगस्टर रोहित गोदारा और राहुल रिणाउ संगठित गिरोह के खिलाफ सीकर पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ा है। पुलिस अधीक्षक सीकर प्रवीण नायक नूनावत के निर्देश पर रामगढ़ सेठान पुलिस थाना क्षेत्र से इस गिरोह से संपर्क रखने वाले कुल 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। BNS के तहत कठोर धाराओं में मुकदमा आईजी पुलिस जयपुर रेंज एच.जी. राघवेन्द्र सुहास ने बताया कि अपराधियों के संगठित अपराधों से जुड़े होने के कारण भारतीय न्याय संहिता के नए और कठोर प्रावधानों का प्रयोग किया गया है। थाना रामगढ़ सेठान पर इन अपराधियों के विरुद्ध संगठित अपराध सिंडिकेट से संबंधित सहित आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। त्वरित कार्रवाई में 8 अभियुक्त गिरफ्तार फतेहपुर वृत्ताधिकारी ...
।अशफाक कायमखानी। झुंझुनूं (राजस्थान)। झुंझुनूं जिले की नवलगढ़ पुलिस ने एटीएम लूट की एक बड़ी अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 10-10 हजार रुपये के इनामी तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाकिर, तसलीम और रोबिन के रूप में हुई है, जो हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं। यह गैंग गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन काटकर ले जाने की वारदातों को अंजाम देती थी। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों ने नवलगढ़ में पोदार कॉलेज के सामने और बस स्टैंड के पास स्थित एसबीआई एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर ले जाने का प्रयास किया था। हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते दोनों एटीएम में मौजूद करीब 54 लाख रुपये की नकदी लूटे जाने से बचा ली गई। इस सनसनीखेज मामले के खुलासे के लिए झुंझुनूं पुलिस की अलग-अलग टीमों ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के करीब 10 जिलों में प्रमुख मार्गों व चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की। करीब 500 किलोमीटर के दायरे में 700 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद तकनीकी और मानवीय आसूचना के आधार पर आरोपियों की...