दुसरी बार किसी सीएस का बीच कार्यकाल तबादला

।अशफाक कायमखानी।
जयपुर।
दिल्ली से सोमवार देर रात चौंकाने वाली खबर आई। प्रदेश ब्यूरोक्रेसी के मुखिया और राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत का दिल्ली ट्रांसफर कर दिया गया। उनका अभी करीब सवा साल का कार्यकाल बाकी था। पंत 1991 बैच के राजस्था बैच के आईएएस हैं। पंत को केंद्रीय सामाजिक न्याय विभाग में सचिव पद पर नियुक्ति दी गई है। वहां आईएएस अमित यादव के 30 नवंबर को रिटायरमेंट को देखते हुए उन्हें लगाया है। क्रमेटी ऑफ कैबिनेट (एसीसी) ने उनकी केंद्र में नियुक्ति को मंजूरी दी है। राजस्थान में ऐसा दुसरी दफा हुआ है जब किसी सीएस का बीच कार्यकाल में ही ट्रांसफर किया गया है। इससे पहले राजीव महर्षि को भी सीएस पद से हटाया गया था।

टिप्पणियाँ