विशेष गहन पुनरीक्षण की समय सीमा बढ़ाई गई: निर्वाचन आयोग ने जारी किया नया कार्यक्रम, 14 फरवरी 2026 को होगी अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित
नई दिल्ली, 30 नवम्बर 2025: भारत निर्वाचन आयोग ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के कार्यक्रम में बदलाव करते हुए नई समय-सारणी जारी कर दी है। आयोग ने यह संशोधित कार्यक्रम अपनी 27 अक्टूबर 2025 की अधिसूचना के स्थान पर लागू किया है।
यह कार्यक्रम 1 जनवरी 2026 को योग्यता तिथि मानकर तैयार किया जा रहा है। नया शेड्यूल मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को भेज दिया गया है।
नई समय-सारणी इस प्रकार है:
गणना (एन्यूमरेशन) अवधि: 11 दिसंबर 2025 तक
मतदान केंद्रों का युक्तिकरण/पुनर्व्यवस्था: 11 दिसंबर 2025 तक
नियंत्रण तालिकाओं का अद्यतन एवं प्रारूप सूची की तैयारी: 12 से 15 दिसंबर 2025
प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन: 16 दिसंबर 2025
दावे और आपत्तियाँ दाखिल करने की अवधि: 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026
नोटिस चरण, सुनवाई एवं निर्णय: 16 दिसंबर 2025 से 7 फरवरी 2026
अंतिम प्रकाशन की अनुमति हेतु जाँच: 10 फरवरी 2026 तक
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 14 फरवरी 2026 (शनिवार)
निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिए हैं कि इस कार्यक्रम की जानकारी सभी संबंधित अधिकारियों तक तुरंत पहुँचाई जाए, ताकि नामावली पुनरीक्षण कार्य समय पर और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जा सके।


टिप्पणियाँ