आई.सी.एस.ई. और आई.एस.सी. 2025 परीक्षा परिणाम में लखनऊ पब्लिक स्कूल की लखीमपुर शाखा के विद्यार्थियों ने फिर लहराया परचम
लखीमपुर : आई.सी.एस.ई. (कक्षा 10) और आई.एस.सी. (कक्षा 12) की बोर्ड
परीक्षा 2025 के परिणामों में लखनऊ पब्लिक स्कूल, शाखा लखीमपुर के
छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले में विद्यालय का
परचम लहराया।
आई.सी.एस.ई. परीक्षा में नीलनंदन की ने
98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं,
आई.एस.सी. परीक्षा में प्रियांशी वर्मा ने 98.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर
जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नीलनंदन के पिता
राजेश कुमार सेरीकल्चर डिपार्मेंट में सीनियर असिस्टेंट है तथा माता
आदित्य कुमारी बेसिक में शिक्षिका है। वह बड़े होकर डाटा एनालिस्ट बनना
चाहता है। उल्लेखनीय है कि नीलनंदन ने विद्यालय की सभी ब्रांचो में टॉप
किया है।
प्रियांशी वर्मा के पिता श्री प्रदीप कुमार
वर्मा बीएसएनल में ए.जी.एम.है तथा माता मीनू वर्मा गृहणी है। वह भविष्य
में एक कुशल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना चाहती है।
आई.सी.एस.ई.
परीक्षा में दूसरे स्थान पर वैभवी ने 98% अंक प्राप्त किए हैं माता
मुग्धा द्विवेदी बेसिक में शिक्षिका है। वह भविष्य में इसरो की साइंटिस्ट
बनना चाहती है। आई.एस.सी. परीक्षा में मान्या अग्रवाल 97.6 प्रतिशत अंक
प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। उसके पिता सुमित अग्रवाल एक व्यवसाय
है। माता स्वीटी अग्रवाल एक गृहणी है। वह भविष्य में एक कुशल इंजीनियर बनना
चाहती है।
सभी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और अभिभावकों को दिया है।
इस
वर्ष 139 छात्र-छात्राओं ने आई.सी.एस.ई. एवं 97 विद्यार्थियों ने
आई.एस.सी. परीक्षा में सम्मिलित होकर शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की।
उल्लेखनीय है कि आई.सी.एस.ई. में 28 एवं आई.एस.सी. में 27 विद्यार्थियों ने
90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए, जो विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता के
परिचायक है।
विद्यालय के चेयरमैन व सांसद डॉ. एस.पी.
सिंह, मुख्य प्रशासिका एवं पूर्व एम.एल.सी. श्रीमती कांति सिंह एवं प्रबंध
निदेशक श्री सुशील सिंह ने सभी विद्यार्थियों को मोबाइल के माध्यम से बधाई
प्रेषित की एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समर्पित मार्गदर्शन के साथ विद्यार्थी शीर्ष
ऊँचाईयो को प्राप्त कर सकता हैं। प्रधानाचार्य विजय सचदेवा ने मेधावी
विद्यार्थियों को मिष्ठान खिलाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। साथ
ही उन्होंने उपस्थित अभिभावकों, सीनियर इंचार्ज प्रदीप रस्तोगी सहित समस्त
शिक्षक- शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया।
टिप्पणियाँ