राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जनवरी-25-के आखिर मे भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकती है!

 

।अशफाक कायमखानी।

जयपुर।
              भाजपा संगठन के चुनाव चलने के मध्य खबरे आ रही है कि जनवरी आखिर तक पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकती है। पीछले कुछ सालो से वसुंधरा राजे पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होने के बावजूद राजनीतिक तौर पर साईडलाईन चल रही थी। लेकिन अब बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के चलते वसुंधरा राजे का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग तय बताया जा रहा है।
           राजनीतिक सूत्र बताते है कि उक्त पद पर संघ की पहली पसंद वसुंधरा राजे होने के चलते वर्तमान राजस्थान भाजपा सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर जयपुर मे आयोजित रैली मे प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राजे को मंच पर अहमियत देने के साथ उसके नेतृत्व वाली तत्तकालीन सरकार के कामकाज की भी तारीफ करना बदलते हालात का एक साफ संकेत था। प्रधानमंत्री द्वारा राजे को दिल्ली बूलाकर उनसे मिलना ओर अच्छा होने का कहना।  उसके बाद प्रभारी महामंत्री द्वावा उक्त मुलाकात पर राजे के ट्वीट को रिट्वीट करते हुये राजे को ढेर सारी बधाई देना राजनीति मे उन्हें अहमियत मिलती नजर आना ही है।
          प्रियंका गांधी का कांग्रेस की राजनीति मे कद बढने लगा है। कांग्रेस के अधिकांश फैसलो मे प्रियंका गांधी की राय को अहमियत मिलती दिखाई दे रही है। अगर ऐसे समय मे भाजपा की राजे का अध्यक्ष बनने के रास्ते साफ हो रहे है। केन्द्रीय मंत्री व दो दफा मुख्यमंत्री बनने के अलावा वर्तमान मे पार्टी की उपाध्यक्ष होने के कारण राजे के अनुभव व राजनीतिक समझ का फायदा पार्टी को मिल सकता है।
      अगर वसुंधरा राजे पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनती है तो उनके प्रदेश मे मोजूद समर्थकों मे नई जान आयेगी।राजे के साईडलाईन रहने के बावजूद उनके खास व पूरे समय साये की तरह साथ खड़े रहने वाले निर्दलीय विधायक यूनुस खां के दिन भी फिरने लगेंगे।
          कुल मिलाकर यह है कि जनसंघ पार्टी व संघ के साथ भाजपा को समय समय पर चलाने व बढाने मे राजे की मां विजयराजे सिंधिया व सिंधिया परिवार का काफी हद तक सहयोग रहा है। उस सहयोग को संघ याद रखते हुये प्रधानमंत्री मोदी को संकेत दिया बताते है कि राजे की इच्छा के मुताबिक उन्हें अच्छे से एडजस्ट करना है। प्रधानमंत्री मोदी व वसुंधरा राजे की मुलाकात व उसके बाद प्रभारी महामंत्री अग्रवाल द्वारा राजे को ढेर सारी बधाई का ट्वीट करने से राजनीतिक संकेत मिलता साफ नजर आ रहा है !

टिप्पणियाँ