सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

झूंझुनू उप चुनाव मे पीछले चार चुनाव के मुकाबले कांग्रेस की सीट उपचुनाव मे उलझी।

  ।अशफाक कायमखानी।

   सीकर।
                शेखावटी जनपद की झूंझुनू विधानसभा सीट पर 13- नवम्बर को उपचुनाव मे मतदान होने से पहले अब यह सीट कांग्रेस के लिये उलझी हुई नजर आने लगी है। जिसका कारण है कि इस दफा भाजपा का बागी उम्मीदवार का ना होना एवं निर्दलीय उम्मीदवार राजेन्द्र गुढा के पक्ष मे कांग्रेस का परम्परागत व बडा वोट बैंक मुस्लिम समुदाय का झुकाव होना।
               कांग्रेस 2023 मे इस सीट से विधायक बने विजेंद्र ओला के 2024 मे सांसद बनने से रिक्त हुई सीट पर हो रहे उपचुनाव मे कांग्रेस ने उनके पूत्र अमित ओला को उम्मीदवार बनाया है। जबकि भाजपा ने 2018 के अपने उम्मीदवार व 2023 के भाजपा के बागी उम्मीदवार राजेन्द्र भामू को उम्मीदवार बनाया है। इनके मध्य पूर्व मंत्री व लगती सीट उदयपुर वाटी से विधायक रहे राजेन्द्र गुढा ने निर्दलीय उम्मीदवार की हैसियत से ताल ठोकी है। कांग्रेस उम्मीदवार अमित की पत्नी आकांक्षा ओला पांच साल पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव मे माडल टाऊन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के तोर पर चुनाव लड़ा था जो चुनाव हार चुकी है। वहीं अमित ओला की माता राजबाला ने झूंझुनू लोकसभा का चुनाव कांग्रेस की टिकट पर लड़ा तो जीत नही पाई थी।
                   आंकड़ों पर नजर डाले तो झूंझुनू से विजेंद्र ओला पहला उपचुनाव 1993 मे लड़ा तो वो जीत नही पाये। उसके बाद दो चुनाव ओर लड़े पर उनमे भी जीत नही पाये। लगातार तीन दफा हारने पर विजेंद्र ओला 2008, 2013, 2018, व 2023 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस की टिकट पर जीतते रहे। लेकिन उनकी पत्नी राजबाला ने झूंझुनू लोकसभा व पूत्रवधु आकांक्षा ओला ने दिल्ली विधानसभा का चुनाव कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा पर वो दोनो अपने अपने चुनाव जीत नही पाये।
       पीछले कुछ विधानसभा चुनाव मे हुये मतदान पर नजर डाले तो पाते है कि 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुवा है। 2013 मे 70.68 प्रतिशत, 2018 मे 70.18 प्रतिशत व 2023 मे 70.67 प्रतिशत मतदान रहा है। वर्तमान मे विधानसभा मे 268913 मतदाता है। जिनमे 140142 पुरूष व 128765 महिला मतदाता है। मतदान के बाद प्रतिशत के तौर पर कांग्रेस व भाजपा को मिले मतो पर नजर दौड़ाये तो 2023 मे कांग्रेस को 44.48 प्रतिशत व भाजपा को 29.69 प्रतिशत मत मिले। 2018 मे कांग्रेस को 45.02 प्रतिशत व भाजपा को 21.05 प्रतिशत मत मिले। 2013 मे कांग्रेस को 41.84 प्रतिशत व भाजपा 29.2 प्रतिशत मत मिले। इसी तरह 2008 मे कांग्रेस को 34.14 प्रतिशत व भाजपा को 25.9 प्रतिशत मत मिले। इसी तरह 2023 के चुनाव मे कांग्रेस उम्मीदवार को 84582 मत मिले जबकि भाजपा को 57010 मत मिले। भाजपा के बागी को 41855 मत मिले। भाजपा व भाजपा बागी उम्मीदवारों को मिले वोटो को जोड़े तो कांग्रेस के मुकाबले उन्हें पंद्रह हजार अधिक मत मिले। 2023 के चुनाव मे शेखावाटी क्षेत्र मे कांग्रेस के पक्ष मे जाट-एससीएसटी व मुस्लिम मतो का जमकर ध्रुवीकरण रहा था।
              2008 के पहलले झूंझुनू विधानसभा का स्वरूप अलग था ओर 2008 मे डी लिमीटेसन होने पर स्वरूप अलग हो गया था। शीशराम ओला उस समय भागदौड़ करके मनमाफिक क्षेत्र का स्वरूप बनवाने सफल हो गये थे। जानकारी अनुसार झूंझुनू विधानसभा क्षेत्र मे सबसे अधिक 70 हजार जाट मतदाता है। उसके बाद 65 हजार मुस्लिम मतदाता है। तीसरे नम्बर पर एससीएसटी के मतदाता जिनकी तादाद 42- हजार बताते है। राजपूत-20 हजार, माली 22 हजार, ब्राह्मण 15 हजार, बनिया 5 हजार, कुम्हार 8 हजार, खाती 7 हजार, गुर्जर 4 हजार, नाई 2 हजार, स्वामी 2 हजार, सोनी 1हजार व बाकी अन्य जातियों के मतदाता है।
                कुल मिलाकर यह है कि कांग्रेस-भाजपा नेता उपचुनाव वाली सातो सीटो पर जीतने का दावा कर रहे है। लेकिन स्थिति इनके दावो के विपरीत नजर आती है। चौरासी, सलम्बूर व खींवसर मे कांग्रेस का कोई लेना देना नही है। वहां कांग्रेस का जमानत बचना मुश्किल है। बाकी चारो जगह झूंझुनू की तरह कांग्रेस के लिये सीटे पूरी तरह उलझी हुई है।जहां से कांग्रेस के लिये सीट निकालना मुश्किल है। भाजपा अपना सत्ता का चाबुक भी जमकर चला रही बताते वही भाजपा के मुकाबले कांग्रेस मे स्थानीय स्तर पर नेताओ मे आपस मे ही एक दुसरे का बल निकलने की होढ सी मची हुई है। मुस्लिम मतो का वर्तमान मे निर्दलीय उम्मीदवार गुढा के पक्ष मे ध्रुवीकरण होते नजर आने से कांग्रेस नेताओं की सांसें फूली नजर आ रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोधियों को लखनऊ पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ले एक्शन- शाहनवाज़ आलम

  नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 . कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ विचार रखने वाले नागरिकों के संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी और विरोध करने के मौलिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसलों की अवमानना पर स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है. शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लखनऊ के कई नागरिकों को लखनऊ पुलिस द्वारा उनकी तरफ से वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ होने वाले संभावित प्रदर्शनों में शामिल होने का अंदेशा जताकर उन्हें नोटिस भेजा गया है. जबकि अभी नागरिकों की तरफ से कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ भी नहीं है. सबसे गम्भीर मुद्दा यह है कि इन नोटिसों में नागरिकों को अगले एक साल तक के लिए उनसे शांति भंग का खतरा बताते हुए 50 हज़ार रुपये भी जमा कराने के साथ इतनी धनराशि की दो ज़मानतें भी मांगी जा रही हैं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यूपी पुलिस यह कैसे भूल सकती है कि उसकी यह कार्यवाई संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है जो नागर...

इंडिया गठबंधन की सफलता में अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी भूमिका- शाहनवाज़ आलम

  लखनऊ, 12 जून 2024 . लोकसभा चुनाव में भले जीत एनडीए की हुई हो लेकिन राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को देश ने नेता माना है. इंडिया गठबंधन को मिली सफलता में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा रोल है जिसे अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अंजाम दिया. ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित आभार और चुनाव समीक्षा बैठक में कहीं. बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों ने राहुल और प्रियंका गाँधी के सामाजिक न्याय, सीएए- एनआरसी विरोधी स्टैंड, जातिगत जनगणना, आरक्षण पर लगे 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाने के लिए किये गए वादों से प्रभावित होकर वोट दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन तबकों के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी.  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सीएसडीएस के आंकड़ों से यह साबित हुआ है कि पूरे देश में मुसलमान, दलित और पिछड़े कांग्रेस के मुख्य बेस वोटर रहे. वहीं कथित ऊँची जातियों का 70 प्रतिशत वोट भाजपा को गया. इस सवर्ण वोट बैंक को कां...

इफ्तार पार्टियों का आयोजन लगातार जारी।

  सीकर-राजस्थान।        जनपद मे माहे रमजान शुरू होने के साथ ही अनेक सामाजिक व शेक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत लोगो द्वारा इफ्तार का आयोजन का सीलसीला जारी है।    इस सीलसीले के तहत सीकर शहर मे आज इतवार को सीकर में पंचायत शेखावाटी लीलगरान और युवा कमेटी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सय्यदा मस्जिद फतेहपुर रोड़ भैरुपुरा कच्चा रास्ता सीकर में किया गया। ,जिसमे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी,इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज पढ़ी गई।