सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

20 वर्षों में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल प्रदेश के व्यापारियों की आस्था एवं विश्वास का केंद्र बन गया, अपने संगठन पर हमको गर्व है :संजय गुप्ता

 


23 अगस्त, शुक्रवार, : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के गौरवपूर्ण 20 वर्ष पूर्ण होने पर 20वें  स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर  संगठन के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय के प्रांगण  में "गर्वोत्सव एवं व्यापारी रत्न सम्मान कार्यक्रम" का आयोजन हुआ गर्वोत्सव एवं व्यापारी- रत्न सम्मान कार्यक्रम" में 20 साल से लगातार संगठन एवं व्यापारियों की सेवा करने वाले पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा "व्यापारी रत्न सम्मान "से सम्मानित किया गया तथा  प्रदेश कार्यालय को महिला व्यापारियों द्वारा उत्सव का वातावरण बनाते हुए रंगोली सजाई गई एवं 20 वर्ष पूरे होने पर 20 किलो का केक आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा काटा गया।
 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने उपस्थित सभी पदाधिकारियो एवं व्यापारियों को संगठन के गौरवपूर्ण 20 वर्ष पूरे होने एवं स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा इन 20 वर्षों में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने मूल्यो और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया, इस बात का हमें गर्व है उन्होंने कहा आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों की हर छोटी बड़ी समस्या की जानकारी पाकर उसके समाधान के लिए हर स्तर पर लगातार संघर्ष किया और समाधान कराया  उन्होंने कहा 20 वर्षों में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल प्रदेश के व्यापारियों की आस्था एवं विश्वास का केंद्र बन गया, अपने संगठन पर हमको गर्व है , संजय गुप्ता ने कहा संगठन के पदाधिकारियों के लिए आदर्श शब्द मात्र शब्द नहीं है,आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की जीवन शैली है जो इस संगठन को गौरवान्वित करने वाली, और उसकी विशिष्ट पहचान है उन्होंने कहा व्यापारियों की हर समस्या का निदान करने की उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की नैतिक जिम्मेदारी है और जब हम बड़े होते हैं तो हमारी जिम्मेदारी और बड़ी हो जाती है।
 

प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने उपस्थित पदाधिकारियों को इस वर्ष  प्रदेश में 50000 नए व्यापारियों को सदस्य के रूप में जोड़ने का लक्ष्य  दिया उन्होंने कहा सरकार से व्यापारियों के हितों में नीति बनवाना ,संगठन का लक्ष्य है तथा व्यापार को बचाने और बढ़ाने में अपनी मुख्य भूमिका निभाना उद्देश्य है प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ने बताया कल 24 अगस्त को बाराबंकी में स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य "व्यापारी सम्मेलन " का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के व्यापारी नेता हिस्सा लेंगे तथा व्यापारियों की समस्याओं को मुखरता से उठाएंगे
जिसमें जीएसटी की विसंगतियां, व्यापारी नीति आयोग बनवाने की मांग, ई-कॉमर्स पॉलिसी, रिटेल ट्रेड पॉलिसी ,व्यापारी स्वास्थ्य बीमा, व्यापारी पेंशन योजना, वॉटर टैक्स, एवं विभिन्न जिलों के अलग-अलग जिलों की अलग-अलग समस्याओं को उठाया जाएगा तथा सभी समस्याओं का ज्ञापन तैयार करके जिलाधिकारियों के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को भेजा जाएगा। 

"गर्वोत्सव एवं व्यापारी रत्न सम्मान कार्यक्रम "में" प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा ,नगर अध्यक्ष हरजिनद्र सिंह, नगर महामंत्री मोहित कपूर, राजीव  शुक्ला, अमित अग्रवाल, संजीव जैन, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे ट्रांसगोमती अध्यक्ष अशोक यादव ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर कुमार  प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ किदवई  नगर वरिष्ठ  उपाध्यक्ष डॉ साकेत चतुर्वेदी ,नगर वरिष्ठ  उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, प्रवीण मिश्रा भूतनाथ मार्केट के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, महामंत्री मनोज अग्रवाल, महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती अनिला अग्रवाल, श्रीमती वर्तिका शुक्ला ,श्रीमती मनोरमा मिश्रा, श्रीमती अंजलि मोरया, भूतनाथ मंदिर मार्केट के प्रभारी दिनेश शर्मा नगर उपाध्यक्ष मसीह उजमा गांधी, ,मोहम्मद रिजवान, बादशाह नगर के अध्यक्ष मोहम्मद फुरकान श्याम शर्मा पंकज अरोड़ा, हिमांशु रस्तोगी, अजय प्रताप सिंह ,आदि शामिल थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोधियों को लखनऊ पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ले एक्शन- शाहनवाज़ आलम

  नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 . कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ विचार रखने वाले नागरिकों के संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी और विरोध करने के मौलिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसलों की अवमानना पर स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है. शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लखनऊ के कई नागरिकों को लखनऊ पुलिस द्वारा उनकी तरफ से वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ होने वाले संभावित प्रदर्शनों में शामिल होने का अंदेशा जताकर उन्हें नोटिस भेजा गया है. जबकि अभी नागरिकों की तरफ से कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ भी नहीं है. सबसे गम्भीर मुद्दा यह है कि इन नोटिसों में नागरिकों को अगले एक साल तक के लिए उनसे शांति भंग का खतरा बताते हुए 50 हज़ार रुपये भी जमा कराने के साथ इतनी धनराशि की दो ज़मानतें भी मांगी जा रही हैं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यूपी पुलिस यह कैसे भूल सकती है कि उसकी यह कार्यवाई संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है जो नागर...

इफ्तार पार्टियों का आयोजन लगातार जारी।

  सीकर-राजस्थान।        जनपद मे माहे रमजान शुरू होने के साथ ही अनेक सामाजिक व शेक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत लोगो द्वारा इफ्तार का आयोजन का सीलसीला जारी है।    इस सीलसीले के तहत सीकर शहर मे आज इतवार को सीकर में पंचायत शेखावाटी लीलगरान और युवा कमेटी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सय्यदा मस्जिद फतेहपुर रोड़ भैरुपुरा कच्चा रास्ता सीकर में किया गया। ,जिसमे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी,इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज पढ़ी गई।

इंडिया गठबंधन की सफलता में अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी भूमिका- शाहनवाज़ आलम

  लखनऊ, 12 जून 2024 . लोकसभा चुनाव में भले जीत एनडीए की हुई हो लेकिन राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को देश ने नेता माना है. इंडिया गठबंधन को मिली सफलता में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा रोल है जिसे अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अंजाम दिया. ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित आभार और चुनाव समीक्षा बैठक में कहीं. बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों ने राहुल और प्रियंका गाँधी के सामाजिक न्याय, सीएए- एनआरसी विरोधी स्टैंड, जातिगत जनगणना, आरक्षण पर लगे 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाने के लिए किये गए वादों से प्रभावित होकर वोट दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन तबकों के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी.  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सीएसडीएस के आंकड़ों से यह साबित हुआ है कि पूरे देश में मुसलमान, दलित और पिछड़े कांग्रेस के मुख्य बेस वोटर रहे. वहीं कथित ऊँची जातियों का 70 प्रतिशत वोट भाजपा को गया. इस सवर्ण वोट बैंक को कां...