कामरेड अमरा राम के सांसद बनने से सीकर का नाम राष्ट्रीय पटल पर चमकेगा।


 


      अमरा राम ने पूरा जीवन जनहित मे लगाकर जनता के दिलो मे जगह पाई।
        ।अशफाक कायमखानी।
सीकर।
            उप प्रधानमंत्री चोधरी देवीलाल व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ जैसे दिग्गज नेताओं का रहा संसदीय क्षेत्र सीकर से अब संघर्ष के प्रतीक व आंदोलनों के जरिये सरकार को झुकाकर जनता को राहत दिलाने की काबिलियत रखने वाले कामरेड अमरा राम सांसद बनकर अपनी कार्यशैली व संघर्षशील छवि के बल पर सीकर लोकसभा का नाम लोकसभा की कार्यवाही मे भाग लेकर राष्ट्रीय पटल पर लायेंगे। क्षेत्र की वाजिब आवाज अब सड़क से संसद तक आसानी से गूंजेगी जिसके चलते सीकर का हक सीकर को मिलना आसान हो जायेगा।
          साधारण किसान परिवार मे जन्म लेकर चार दफा विधायक रहने के बावजूद साधारण रुप से आम जनता के मध्य रहकर राजनीति करने वाले कामरेड अमरा राम पहले 1996 से अपने दल के दम पर अबतक लोकसभा चुनाव लड़ते रहे है। पर उन्हें कामयाबी अब जाकर इण्डिया गठबंधन के घटक के तोर पर मिली सीट से चुनाव लड़ने पर मिली है। जिसमे गठबंधन के घटको का आपसी सामंजस्य व भाजपा सांसद सुमेधानंद की निष्क्रियता के चलते जनता मे उनकी नाराजगी के अलावा स्वयं की उजली छवि का भरपूर लाभ मिला है।
                  बडे बडे आंदोलन करके सरकार व प्रशासन को कामरेड अमरा राम द्वारा नाको तले चने चबवाकर किसान-मजदूर-गरीब व पीडित लोगो को इंसाफ दिलवाने मे हमेशा सफल रहे है। आंदोलनों को लम्बा चलाने की ढंग से रुपरेखा बनाकर चालाकी व समझदारी से आंदोलन को समय समय पर अपने तरिके से मोड़ देकर सरकार को झुका कर मांग मनवाने मे इनका साहनी नही है।
                अबतक हुये लोकसभा चुनाव मे एकमात्र भाजपा के नीसान पर सुभाष महरिया तीन दफा सीकर से सांसद बन पाये है। अमरा राम भी राजस्थान मे पहले धोद विधानसभा को लाल टापू की संज्ञा दिलवाई थी। वो आगे चलकर भी सीकर लोकसभा को अपना बना सकते है। जनता के दिलो के चहते अमरा राम ने राजस्थान की सबसे बडी सीकर बकरा मंडी के पशु कारोबारियों के हित मे बडा आंदोलन चलाकर उनको राहत दिलवाई थी। जिसके बाद उन पशु कारोबारियों को आजतक बिना वजह परेशान नही करते है। ओर उन कारोबारियों के साथ होने वाली विभिन्न तरह की लूट पर लगाम भी लगी है।
                         कुल मिलाकर यह है कि सीकर से चुनाव जीतकर कामरेड अमरा राम ने फिर एक इतिहास रच डाला है। उम्मीद करते है कि अमरा राम के नेतृत्व मे सीकर क्षेत्र मे भरपूर विकास होगा। सरकारी व गैर सरकारी दमन से जनता को राहत मिलेगी। जनता के हर दुख व सूख मे अमरा राम आम अवाम के साथ हरदम खड़े मिलेंगे।

टिप्पणियाँ