सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सीकर लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों की छवि व स्थानीय मुद्दों पर होता दिखाई देने लगा।

 




 1989 मे गठबंधन से माकपा के कामरेड श्योपत सिंह बीकानेर लोकसभा का चुनाव जीत चुके है।
                    ।अशफाक कायमखानी।
सीकर।
            लोकसभा चुनाव मे भाजपा उम्मीदवार सुमेधानंद सरस्वती व इण्डिया गठबंधन उम्मीदवार कामरेड अमरा राम की व्यक्तिगत छवि व खेती किसानी एवं स्थानीय समस्याओं के अलावा पीछले दस साल क्षेत्र मे हुये विकास के मुद्दे के ईर्द गिर्द घूमता नजर आने लगा है।  इस चुनाव मे राष्ट्रीय मुद्दो को कोई अहमियत नही मिल पा रही है।
                  पीछले दस साल के सांसद काल की भाजपा उम्मीदवार सुमेधानंद सरस्वती रेलवे मे विकास कराने सहित कुछ कामो की विशेष उपलब्धि बताकर जनता से समर्थन मांग रहे है। लेकिन जनता मे उनकी विकास का गाथा अभी तक कोई विशेष जगह नही बना पा रही है। इसके विपरीत गठबंधन उम्मीदवार कामरेड अमरा राम की संघर्षशील नेता की छवि व छात्र जीवन से लेकर उनके चार दफा विधायक काल के अलावा अनेक लम्बे लम्बे सफल किसान आंदोलन चलाकर सरकारों को झुका कर जनता को राहत दिलाने की छाप मतदाताओं के दिलो पर छाई हुई नजर आ रही है।
                  पहले अधीकांश लोकसभा चुनावों मे कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी व माकपा का उससे गठबंधन नही होने से कांग्रेस उम्मीदवार को मतो का नुकसान होता रहा है। पहली दफा कांग्रेस व माकपा के साथ गठबंधन होने व कामरेड अमरा राम के पक्ष मे सभी कांग्रेस नेताओं का एकजुट होना उनके लिये लाभदायक माना जा रहा है। माकपा का कांग्रेस से पहली दफा चुनावों मे गठबंधन हुवा है। इससे पहले 1989 मे माकपा का जनता दल व भाजपा के गठबंधन मे जनता दल के हिस्से की सीट बीकानेर पर समझोता हुवा तब माकपा उम्मीदवार कामरेड श्योपत सिंह जीतकर सांसद बने थे। श्योपत सिंह की तरह अब कामरेड अमरा राम की जीत की सम्भावना जताई जाने लगी है।
                          कांग्रेस परिवार के दिग्गज नेता रहे रामदेव सिंह महरिया के भतीजे सुभाष महरिया के भाजपा मे आने के बाद सीकर जिले मे भाजपा मजबूत हुई है। भाजपा के पहले सांसद सुभाष महरिया ही थे जो तीन दफा सांसद बने थे। उसके बाद वो भाजपा गुटबाजी के चलते चुनाव हारे व उनकी टिकट कटती रही। इसी तरह जिला कांग्रेस पहले रामदेव सिंह महरिया व चोधरी नारायण सिंह खेमे मे बंटी होती थी। दोनो गुट एक दुसरे को मात देने के लिये समय समय पर माकपा को विधानसभा चुनाव मे मदद करते थे। जब धोद विधानसभा से कामरेड अमरा राम चुनाव लड़ते थे तब महरिया गुट को मात देने के लिये उन्हें नारायण सिंह गुट की मदद मिलती थी। 2008 मे अमरा राम जब दांतारामगढ़ विधानसभा से चुनाव लड़ने गये तब महरिया गुट की मदद अमरा राम को मिली तो नारायण सिंह चुनाव हारे व अमरा राम चुनाव जीते। इसी तरह अमरा राम जब धोद से जीतते थे तब रामदेव सिंह महरिया उनसे चुनाव हारते थे। चोधरी नारायण सिंह व उनके पूत्र वीरेन्द्र सिंह के सामने अमरा राम चार चुनाव दांतारामगढ़ से लड़ने के बावजूद चौधरी नारायण सिंह व उनके विधायक पूत्र वीरेन्द्र सिंह जी जान से अमरा राम के पक्ष मे इस चुनाव मे समर्थन जुटा रहे है। जबकि रामदेव सिह महरिया के भतीजे पूर्व केन्द्रीय मंत्री भाजपा मे है। पहले जीस तरह कांग्रेस गुटबाजी मे रहती थी। आज कांग्रेस एकजुट तो भाजपा गुटबाजी मे फंसी हुई है।
                       जब सीकर लोकसभा क्षेत्र मे करीब तेराह लाख मतदाता होते थे तब 1998 मे करीब सात लाख मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया था। उस 1998 के लोकसभा चुनाव मे कामरेड अमरा राम को करीब दो लाख वोट मिले थे। तब किसी तरह का गठबंधन नही था सब अलग अलग दल चुनाव लड़े थे। वर्तमान मे बाईस लाख साठ हजार मतदाता है। जिनमे से चोदाह लाख कृषि आधारित किसान (जाट, यादव, गुर्जर व अन्य) एससी-एसटी व मुस्लिम मतदाता है। वही आठ लाख स्वर्ण व मूल ओबीसी मतदाता करीब है। चोमू-श्रीमाधोपुर व नीमकाथाना के बेल्ट मे यादव वोट भी अच्छे खासे है। श्रीमाधोपुर से निर्दलीय उम्मीदवार रहे बलराम यादव व चोमू से रालोपा उम्मीदवार रहे छुट्टन यादव का समर्थन गठबंधन उम्मीदवार अमरा राम के पक्ष मे होने से उस क्षेत्र मे उनकी स्थिति मजबूत मानी जा रही है।
             भाजपा उम्मीदवार सुमेधानंद के समर्थन मे केन्द्रीय गृहमंत्री अमीत शाह रोड़ शो व मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सीकर व लक्ष्मणगढ़ मे सभा कर चुके है। गठबंधन उम्मीदवार के समर्थन मे माकपा नेता वृदा कारात, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व सचिन पायलट सभा कर चुके है। दोनो उम्मीदवार लगातार प्रचार करके समर्थन जुटाने मे लगे हुये है।
               कुल मिलाकर यह है कि सीकर की सीट गठबंधन मे माकपा के हक मे जाने की घोषणा के समय भाजपा उम्मीदवार की बडी लीड से जीतने की चर्चा थी। लेकिन उम्मीदवारों की व्यक्तिगत छवि व स्थानीय मुद्दों तक चुनाव सिमटने के कारण अब कामरेड अमरा राम का पलड़ा भारी होने की चर्चा होने लगी है। राजस्थान की पच्चीस सीटो मे से गठबंधन मे कांग्रेस बाईस पर व एक सीकर पर माकपा, एक नागौर पर रालोपा व एक बांसवाड़ा-डूंगरपुर पर बाप चुनाव लड़ रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोधियों को लखनऊ पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ले एक्शन- शाहनवाज़ आलम

  नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 . कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ विचार रखने वाले नागरिकों के संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी और विरोध करने के मौलिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसलों की अवमानना पर स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है. शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लखनऊ के कई नागरिकों को लखनऊ पुलिस द्वारा उनकी तरफ से वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ होने वाले संभावित प्रदर्शनों में शामिल होने का अंदेशा जताकर उन्हें नोटिस भेजा गया है. जबकि अभी नागरिकों की तरफ से कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ भी नहीं है. सबसे गम्भीर मुद्दा यह है कि इन नोटिसों में नागरिकों को अगले एक साल तक के लिए उनसे शांति भंग का खतरा बताते हुए 50 हज़ार रुपये भी जमा कराने के साथ इतनी धनराशि की दो ज़मानतें भी मांगी जा रही हैं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यूपी पुलिस यह कैसे भूल सकती है कि उसकी यह कार्यवाई संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है जो नागर...

इफ्तार पार्टियों का आयोजन लगातार जारी।

  सीकर-राजस्थान।        जनपद मे माहे रमजान शुरू होने के साथ ही अनेक सामाजिक व शेक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत लोगो द्वारा इफ्तार का आयोजन का सीलसीला जारी है।    इस सीलसीले के तहत सीकर शहर मे आज इतवार को सीकर में पंचायत शेखावाटी लीलगरान और युवा कमेटी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सय्यदा मस्जिद फतेहपुर रोड़ भैरुपुरा कच्चा रास्ता सीकर में किया गया। ,जिसमे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी,इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज पढ़ी गई।

सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले मुस्लिम विरोधी हिंसक तत्वों का मनोबल बढ़ाने वाले हैं- शाहनवाज़ आलम

  नयी दिल्ली, 9 मार्च 202 5. न्यायालयों द्वारा पिछले कुछ दिनों से दिए गए विवादित फैसलों से यह संदेश जा रहा है कि मई में आने वाले सुप्रीम कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश पर आरएसएस और भाजपा अपने सांप्रदायिक एजेंडे के पक्ष में दबाव डालने की रणनीति पर काम कर रहे हैं. सेकुलर सियासी दलों और नागरिक समाज को इन मुद्दों पर मुखर होने की ज़रूरत है. ये बातें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव शाहनवाज़ आलम ने साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 185 वीं कड़ी में कहीं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जज का किसी को मियां तियाँ और पाकिस्तानी कहने को अपराध नहीं मानना साबित करता है कि सुप्रीम कोर्ट के कुछ जज मुस्लिम विरोधी हिंसा में हिंसक तत्वों द्वारा प्रतुक्त होने वाली इन टिप्पणियों को एक तरह से वैधता देने की कोशिश कर रहे हैं. इस फैसले के बाद ऐसे तत्वों का न सिर्फ़ मनोबल बढ़ेगा बल्कि वो इसे एक ढाल की तरह इस्तेमाल करेंगे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जाने वाले पीड़ित मुस्लिमों का मुकदमा भी पुलिस नहीं लिखेगी. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि इससे पहले भी मस्जिद के अंदर जबरन घुसकर जय श्री राम के ना...