बाडमेर लोकसभा चुनाव बिरादरीवाद की तरफ चला गया लगता है।

 






           ।अशफाक कायमखानी।
जयपुर।
              बाडमेर-जैसलमेर लोकसभा चुनाव मे प्रचार से लेकर मतदान तक दो बिरादरियों के सोशल मीडिया मे अपने अपने बिरादरी से तालूक रखने वाले उम्मीदवारो को लेकर पहले तनाव व फिर मतदान के समय कुछ जगह टकराव होने को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती व समझदारी दिखाते हुये काफी हदतक कंट्रोल किया। लेकिन मतदान के अगले दिन आज निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी के बालोतरा एसपी दफ्तर के सामने प्रदर्शन करने के बाद दोनो बिरादरी मे थोड़ा तनाव होता देखा जा रहा है।
            निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र भाटी व कांग्रेस नेताओं मे आरोप प्रत्यारोप के मध्य जब रविंद्र भाटी आज एसपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे तब उन्हें माफिया द्वारा लाईव धमकी मिलने से तनाव बनने के बाद कांग्रेस विधायक हरीश चोधरी को भी सोशल मीडिया पर धमकी मिली है। दोनो धमकियों की पुलिस जांच कर रही है। सद्भावना से ओतप्रोत बाडमेर क्षेत्र मे दो बिरादरियों के मध्य चुनाव लेकर तनाव बढना या बढाना ठीक नही माना जा रहा है।
              बाडमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल व भाजपा उम्मीदवार कैलाश चोधरी दोनो जाट बिरादरी से तालूक रखते है। लेकिन निर्दलीय चुनाव लड़ रहे वर्तमान शिव विधायक रविंदर सिंह भाटी के चुनाव लड़ने से चुनाव बडा रोचक व बिरादरी वाद की तरफ चला गया। भाटी राजपूत बिरादरी से तालूक रखते है।
           कुल मिलाकर यह है कि मतदान के दिन कुछ जगह रविंद्र भाटी (राजपूत)व उम्मेदाराम बेनीवाल (जाट) के समर्थकों मे झड़पे होने पर पुलिस कार्यवाही कर रही है। जबकि थोनो उम्मीदवार एक दुसरे पर आरोप लगा रहे है। चुनाव मे कांग्रेस व निर्दलीय उम्मीदवार के मध्य टक्कर बताई जा रही है। जबकि भाजपा उम्मीदवार का दौड़ मे पिछड़ना माना जा रहा है

टिप्पणियाँ