राजस्थान का कायमखानी समुदाय अब तेजी के साथ महिला शिक्षा पर जौर देने लगा।

 



               ।अशफाक कायमखानी।
जयपुर। 
                हालांकि कायमखानी समुदाय के हित मे आर्थिक, सामाजिक व शैक्षणिक सहित राजनीतिक चेतना के लिये काम करने की जिम्मेदारी निभाने वाली उसकी पवित्र संस्था "राजस्थान कायमखानी महासभा" के चुनाव एक लम्बे अर्शे से नही होने के चलते संस्था का वजूद कायम रखना मुश्किल व दुखदायक साबित हो रहा है। इन मुश्किल हालातो के बावजूद कुछेक सामाजिक चेतना रखने वाले लोगो द्वारा महिला शिक्षा की तरफ तेजी के साथ कदम बढाना शुरू करने के सार्थक परिणाम आने लगे है।
                वैसे तो कायमखानी समुदाय से महिला आईपीएस, आईआरएस, सहित न्यायिक सेवा के अलावा फौज मे अधिकारी बनकर समाज को  शेक्षणिक क्षेत्र मे बढने की राह दिखाई है। वकालत-इंजीनियरिंग-मेडिकल-शैक्षणिक क्षेत्र सहित अन्य सेवाओं मे भी महिलाओं की उपस्थिति नजर आने लगी है। सीमित सुविधाओं के बावजूद लड़कियों का शैक्षणिक क्षेत्र मे सक्सेस रेट लड़को के मुकाबले अधिक है।
     

         
उच्च शिक्षा के लिये गावं से शहर व शहर से दुसरे शहर मे लड़कियों को पढाने के लिये सबसे पहले उसके लिये सुरक्षित आवास की व्यवस्था का होना आवश्यक है।फिर अकेली लड़कियों के रहने के लिये तो बहुत ही मुश्किल हालातो से गुजरना होता है।
              चंद लोगो का इस तरफ ध्यान जाने के बाद उनके नैक मकसद मे अन्य लोग भी जुड़कर इकरा फाऊंडेशन नामक संस्था का गठन करके एजुकेशन हब कहलाने वाले सीकर शहर मे मुस्लिम समुदाय की लड़कियों के लिये सुरक्षित व सुगमता को ध्यान मे रखते हुये बहुमंजिला हास्टल का निर्माण शुरू किया था। जिसकी सभी मंजिल की छत डल चुकी है। उसका अब अन्य फिनिशिंग का काम होना बाकी है। जो चल रहा है। इसी तरह प्रदेश मे समुदाय के सबसे पुराने कायमखानी होस्टल, जोधपुर के पीछले हफ्ते आयोजित एक समारोह मे भी तय किया है कि जोधपुर मे भी गलर्स हास्टल का निर्माण होगा। जो जल्द शुरू होने वाला है।
             कुल मिलाकर यह है कि आज चल रहे मुश्किल हालात मे कायमखानी समुदाय के लोगो द्वारा गलर्स एजुकेशन को आवश्यक मानकर उसमे तेजी लाने के लिये मुस्लिम समुदाय को साथ लेकर जगह जगह गलर्स हास्टल बनाने के लिये कदम बढाये है। उसके चलते एक नये सवेरे का आगमन निश्चित होगा।

टिप्पणियाँ