दांतारामगढ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह भाजपा उम्मीदवार गजानंद पर भारी पड़ रहे है।

 



                ।अशफाक कायमखानी।
दांतारामगढ़-सीकर।
                 सीकर जिले की दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सात दफा कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चोधरी नारायण सिंह के चुनाव जीतने के साथ साथ उन्होंने अभी तक भाजपा का खाता तक यहां नही खुलने दिया है। जबकि चोधरी नारायण सिंह का क्षेत्र मे एकछत्र दबदबा कायम रहने के चलते 2018 के चुनाव मे उनके पूत्र वीरेंद्र सिंह ने भी यहां से चुनाव जीतकर वर्तमान कांग्रेस सरकार मे क्षेत्र मे रिकॉर्ड तोड़ विकास करवा कर एवं हरदम मतदाताओं को उपलब्ध रहने से मतदाताओं पर खासा प्रभाव जमाया है। क्षेत्र के अनेक गाव व कस्बे मे दौरा करने के बाद वीरेंद्र सिंह भाजपा उम्मीदवार गजानंद पर भारी पड़ते दिखाई दे रहे है। माकपा उम्मीदवार कामरेड अमरा राम के सिमटते दायरे ने वीरेन्द्र सिंह की जीत का अंतर पहले के सैंकडो के मुकाबले हजारों मे कर सकता है।
                           कुल 2 लाख 83 हजार 795 मतदाताओं वाले दांतारामगढ क्षेत्र मे 1लाख 47 हजार 878 पुरुष व 1 लाख 33 हजार 277 महिला मतदाता है। जिनमे सबसे अधिक 90 हजार जाट मतदाता है। जो जाट परम्परागत रुप से कांग्रेस का वोटर रहा है। 2008 के चुनाव मे जाट मतदाताओं का एक भाग वामपंथी उम्मीदवार की तरफ हुवा जो बाद मे फिर कांग्रेस की तरफ लोट आया। उसके बाद 2013 मे कांग्रेस उम्मीदवार चोधरी नारायण सिंह व 2018 मे उनके पूत्र वीरेन्द्र सिंह भाजपा उम्मीदवारों को हरा कर विधायक बने। कामरेड अमरा राम तीसरे नम्बर पर लूढक गये।
                क्षेत्र मे जाट मतदाताओं के अलावा कुमावत वोट 40 हजार है। एससी-एसटी 52 हजार, ब्राह्मण 23 हजार, राजपूत 20 हजार, वेश्य 15 हजार, मुस्लिम 13 हजार, गूर्जर 10 हजार व अन्य मतदाताओं मे अन्य पिछड़ा वर्ग की जातियाँ बताते है। 2013 मे कांग्रेस उम्मीदवार चोधरी नारायण सिंह को 60 हजार 926 व भाजपा उम्मीदवार हरीश कुमावत को 60 हजार 351मत मिले थे। जीत अंतर मात्र 575 मतो का था। इसी तरह 2018 के चुनाव मे कांग्रेस उम्मीदवार वीरेन्द्र सिंह को 64 हजार 931 व भाजपा उम्मीदवार हरीश कुमावत को 64 हजार 011 मत मिले थे। जीत का अंतर 920 मतो का था।
               भाजपा का राजनीतिक रुप से गठन होने के बाद उसकी तरफ से ब्राह्मण, राजपूत, जाट, व अब लगातार तीन दफा कुमावत को उम्मीदवार के तौर पर मैदान मे उतारा लेकिन भाजपा का यह उपयोग अभी तक सफल नही हो पाया है।जबकि कांग्रेस ने जाट चेहरे पर ही दावं चलाया। 1972 से 2013 तक लगातार कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले चोधरी नारायण सात दफा चुनाव जीते है। 1977- 1990 व 2008 मे मदनसिंह, अजय सिंह व अमराराम से चुनाव हारे भी है।1980 के पहले भैरोंसिंह शेखावत व मदन सिंह राजपूत विधायक रहे है। नारायण सिंह प्रदेश सरकार मे मंत्री व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके है। वो अभी पुत्र वीरेंद्र सिंह के चुनाव प्रचार मे भी सक्रिय भूमिका निभा रहे है। वर्तमान चुनाव की स्थिति को देखकर भांपा जा सकता है कि अबके कांग्रेस उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह सेंकड़ो के अंतर के बजाय हजारों के अंतर से चुनाव जीत सकते है।


 

टिप्पणियाँ