मध्य प्रदेश में सपा को मदद देने के अमित शाह के निर्देश पर अखिलेश जी को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए- शाहनवाज़ आलम



लखनऊ, 2 नवंबर 2023। 
अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव जी को अमित शाह के उस बयान पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए जिसमें उन्होंने कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने के लिए मध्य प्रदेश में सपा और बसपा प्रत्याशियों को मदद करने का निर्देश भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया है।


कांग्रेस मुख्यालय से जारी बयान में शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सपा इंडिया गठबंधन की अहम हिस्सा है। अगर अमित शाह अपने कार्यकर्ताओं को ऐसे निर्देश दे रहे हैं तो उत्तर प्रदेश के इंडिया समर्थक तबकों खास कर मुसलमानों में सपा को लेकर नाराज़गी बढ़ेगी। इससे उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की विश्वसनीयता पर लोग संदेह करेंगे। उन्होंने कहा कि चूंकि बसपा इंडिया गठबंधन की अभी तक औपचारिक घटक नहीं है इसलिए उससे स्पष्टीकरण नहीं मांगा जा सकता।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यह भी हो सकता है कि अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में कंफ्यूजन फैलाने के लिए यह बयान दिया हो। लेकिन ऐसी स्थिति में भी अखिलेश जी को अपनी स्पष्ट प्रतिक्रिया देनी चाहिए। 


टिप्पणियाँ