वाहिद चौहान को लेकर सीकर की राजनीति मे शंसय बरकरार।

 



                     ।अशफाक कायमखानी।
सीकर।
                  सीकर के शैक्षणिक क्षेत्र मे बेहतरीन काम अंजाम देकर महिला शिक्षा मे शहर को सिरमौर बनाकर फिजां मे मिठास घोलने वाले सर सैयद अहमद खां के नाम से पूकारे जाने वाले वाहिद चौहान ने इस दफा कांग्रेस से सीकर विधानसभा से टिकट की डिमांड रखी। लेकिन कांग्रेस ने फिर से राजेन्द्र पारीक पर विश्वास जताया है। टिकट नही मिलने के बाद से वाहिद चोहान को लेकर उनके समर्थकों व विभिन्न राजनीतिक दलो मे उनके अगले कदम को लेकर शंसय बरकरार है।
     

           
           वर्तमान समय मे सीकर विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार की स्थिति साफ व भाजपा उम्मीदवार को लेकर स्थिति साफ होना बाकी है। किसान नेता ताराचन्द धायल को भाजपा उम्मीदवार नही बनाने पर उनका किसी अन्य दल या निर्दलीय तौर पर चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है।
                     कुल मिलाकर यह है कि  2013 व 2018 मे सीकर विधानसभा से मजबूती के साथ चुनाव लड़ चुके वाहिद चोहान के अगले कदम को लेकर उनके हजारों समर्थक व राजनीतिक दल काफी उत्सुक नजर आ रहे है। चोहान अपने पहले चुनाव मे चालीस व दुसरे चुनाव मे तीस हजार के करीब मत ले चुके है। चर्चा है कि वाहिद चोहान चार नवम्बर को मुम्बई से सीकर आकर अपने अगले कदम का खुलासा कर सकते है।

टिप्पणियाँ