डॉo एस. पी. सिंह ने कराया इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी फेयर

 


लखनऊ, लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़ व लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एवं नेक्स्ट जीनियस स्कालरशिप प्रोग्राम के संयुक्त प्रयासों से, महाप्रबन्धक डॉo एस. पी. सिंह के दिशा निर्देशन में विनम्र खण्ड, गोमती नगर के प्रेक्षागृह में इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी फेयर आयोजित किया गया, जिसमें अमेरिका के नामी–गिरामी विश्वविद्यालयों जैसे – साइराक्यूज, ओहयो वेस्लेयान, टेक्सास क्रिस्चियन के अतिरिक्त मुलेनबर्ग, नॉक्स, यूनियन, डिकिन्सन, बेट्स, व्हीटन, ट्रिनिटी, माउंट होलीयोक व लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ फार्मेसी के पदाधिकारियों ने अपनी संस्थाओं की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी I लखनऊ, माधोगंज-हरदोई, लखीमपुर-खीरी व सीतापुर जिलों के स्कूलों के बच्चे, शिक्षक व अभिभावकों ने विदेशों में पढ़ाई करने सम्बन्धी शंकाओं का समाधान पूछा और दी गयी जानकारियों से लाभान्वित हुए I 
 
इस अवसर पर पूर्व एम. एल. सी. कान्ति सिंह, निदेशक नेहा सिंह, प्रधानाचार्या अनीता चौधरी, मुख्य निरीक्षक संजय प्रताप सिंह व विजय कुमार शर्मा, परीक्षा नियंत्रक योगेश कुमार गुप्ता, एच. आर. हेड सरिता चौधरी, कोऑर्डिनेटर देबजानी पकरासी, नेक्स्ट जीनियस के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट देवेश लाठी आदि उपस्थित रहे I



 

टिप्पणियाँ