सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अकबर की तरह सबको साथ लेकर चलना ही वास्तविक राष्ट्र निर्माण है_ पी के घोष




लखनऊ, 15 अक्तूबर 2023। सम्राट अकबर ने उस समावेशी नज़रिए की नींव रखी जिसपर चलकर भारत एक बहुलतावादी और सशक्त देश बन पाया। अकबर विद्वता और योग्यता के आधार पर प्रशासन की ज़िम्मेदारी देता था। उसके द्वारा भू राजस्व में लाया गया क्रांतिकारी परिवर्तन आज तक चल रहा है। सबको साथ लेकर चलने की अकबर की नीति आज भी प्रासंगिक है।
 
 ये बातें *लखनऊ विश्वविद्यालय के रिटायर्ड प्रोफेसर पी के घोष* ने अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर सम्राट अकबर की जयन्ती पर आयोजित गोष्ठी में कही। 

प्रोफेसर घोष ने कहा कि अकबर ने युद्ध में पराजित होने वाली सेनाओं के धर्म परिवर्तन की परंपरा को खत्म कर दिया था। हिंदू धार्मिक त्योहारों पर लगाए गए कर को भी खत्म कर दिया और जज़िया कर भी समाप्त कर दिया। जो अकबर के धर्म निरपेक्ष शासन दृष्टि को रेखांकित करता है।

  शिया पीजी कॉलेज लखनऊ के इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० अमित कुमार राय ने अकबर की राजपूत नीति के बारे में बताते हुए कहा कि महाराणा प्रताप महान थे लेकिन इससे अकबर की महानता कम नहीं हो जाती है। अकबर ने राजपूतों का विश्वास हासिल करने का प्रयास किया इसके लिए उसने राजपूतों को बिना धर्म परिवर्तन कराए अपने प्रशासन से जोड़ा।

 जेएनपीजी कालेज के प्रो० हिलाल अहमद ने अकबर के राजस्व नीति के बारे में बताया कि किस तरह टोडरमल ने भूराजस्व बंदोबस्त को दुरुस्त किया।

 अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन शहनवाज आलम ने बताया कि अकबर को हमें पढ़ना चाहिए, अकबर एक तार्किक व्यक्ति था वह सभी धर्मों के विद्वानों से इबादतखाने में चर्चा करता था। आज भी हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए।

संचालन करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता मनीष हिंदवी ने अकबर के सभी पक्षों को उठाया।
उन्होंने कहा कि पुरानी बातों को भूलकर हमें आज की समस्याओं को सुलझाना चाहिए।

    कार्यक्रम में लोगों ने अपने प्रश्न भी किए जिसका प्रोफेसर पी के घोष ने जबाब भी दिया। कार्यक्रम में डॉ० श्रवण गुप्त, डा० आलोक यादव,प्रो हनीफ, संजय शर्मा अल्पसंख्यक कांग्रेस के महामंत्री शाहनवाज खान, 
पाध्यक्ष अख्तर मालिक सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोधियों को लखनऊ पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ले एक्शन- शाहनवाज़ आलम

  नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 . कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ विचार रखने वाले नागरिकों के संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी और विरोध करने के मौलिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसलों की अवमानना पर स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है. शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लखनऊ के कई नागरिकों को लखनऊ पुलिस द्वारा उनकी तरफ से वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ होने वाले संभावित प्रदर्शनों में शामिल होने का अंदेशा जताकर उन्हें नोटिस भेजा गया है. जबकि अभी नागरिकों की तरफ से कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ भी नहीं है. सबसे गम्भीर मुद्दा यह है कि इन नोटिसों में नागरिकों को अगले एक साल तक के लिए उनसे शांति भंग का खतरा बताते हुए 50 हज़ार रुपये भी जमा कराने के साथ इतनी धनराशि की दो ज़मानतें भी मांगी जा रही हैं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यूपी पुलिस यह कैसे भूल सकती है कि उसकी यह कार्यवाई संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है जो नागर...

इंडिया गठबंधन की सफलता में अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी भूमिका- शाहनवाज़ आलम

  लखनऊ, 12 जून 2024 . लोकसभा चुनाव में भले जीत एनडीए की हुई हो लेकिन राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को देश ने नेता माना है. इंडिया गठबंधन को मिली सफलता में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा रोल है जिसे अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अंजाम दिया. ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित आभार और चुनाव समीक्षा बैठक में कहीं. बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों ने राहुल और प्रियंका गाँधी के सामाजिक न्याय, सीएए- एनआरसी विरोधी स्टैंड, जातिगत जनगणना, आरक्षण पर लगे 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाने के लिए किये गए वादों से प्रभावित होकर वोट दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन तबकों के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी.  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सीएसडीएस के आंकड़ों से यह साबित हुआ है कि पूरे देश में मुसलमान, दलित और पिछड़े कांग्रेस के मुख्य बेस वोटर रहे. वहीं कथित ऊँची जातियों का 70 प्रतिशत वोट भाजपा को गया. इस सवर्ण वोट बैंक को कां...

इफ्तार पार्टियों का आयोजन लगातार जारी।

  सीकर-राजस्थान।        जनपद मे माहे रमजान शुरू होने के साथ ही अनेक सामाजिक व शेक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत लोगो द्वारा इफ्तार का आयोजन का सीलसीला जारी है।    इस सीलसीले के तहत सीकर शहर मे आज इतवार को सीकर में पंचायत शेखावाटी लीलगरान और युवा कमेटी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सय्यदा मस्जिद फतेहपुर रोड़ भैरुपुरा कच्चा रास्ता सीकर में किया गया। ,जिसमे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी,इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज पढ़ी गई।