सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सीकर जिले मे विधानसभा चुनाव मे जेजेपी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने मे कामयाब हो पायेगी?


                  ।अशफाक कायमखानी।
सीकर।
                    करीब चौतीस साल पहले तत्तकालीन समय के  किसान नेता रहे चौधरी देवीलाल के सीकर से सांसद चुने जाने को आज का चालीस साल तक का नोजवान इतिहास के पन्नों मे देखता है। मरहूम चौधरी देवीलाल जी की मूल पार्टी से अलग होकर उनके एक बेटे व पोतो ने मिलकर जननायक जनता पार्टी बनाकर हरियाणा मे भाजपा से मिलकर सरकार मे हिस्सेदारी लेने के बाद अब राजस्थान विधानसभा चुनाव मे खासतौर पर सीकर जिले मे कुछ सीटो पर चुनाव लड़ने की कोशिश कर रहे है। कांग्रेस के दिग्गज परिवार चौधरी नारायण सिंह व महरिया परिवार के घोषित राजनीतिक वारिस विधायक वीरेन्द्र सिंह व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया का कांग्रेस व भाजपा मे दूसरा शानी नही हो सकता है।
                    कांग्रेस मे चौधरी नारायण सिंह के राजनीतिक वारिस वीरेन्द्र सिंह दांतारामगढ़ से विधायक है। एवं महरिया परिवार के राजनीतिक वारिस सुभाष महरिया सीकर से तीन दफा सांसद व केन्द्रीय मंत्री रह चुके है। वर्तमान मे सुभाष महरिया लक्ष्मनगढ से भाजपा के उम्मीदवार घोषित होकर चुनाव प्रचार कर रहे है। जबकि वीरेंद्र सिंह की दांतारामगढ़ से  कांग्रेस उम्मीदवार बनने की पूरी सम्भावना जताई जा रही है।
              हालांकि राजनीतिक हलको मे चर्चा है कि जेजेपी नेताओं का असल निशाना 2024 का सीकर से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिये जमीन तैयार करना है। उसी के तहत  चौधरी नारायण सिंह व महरिया परिवार के कांग्रेस-भाजपा मे स्थापित होने के बावजूद उन दोनो परिवारों से एक एक सदस्य को साथ लेकर फतेहपुर से नंदकिशोर महरिया व दांतारामगढ़ से रीटा सिंह को उम्मीदवार बना कर चुनाव लड़ने वाले है।
                     महरिया परिवार के राजनीतिक वारिस सुभाष महरिया को भाजपा द्वारा लक्ष्मनगढ से प्रत्याशी घोषित करने के बाद उनके छोटे भाई नंदकिशोर महरिया को फतेहपुर व कांग्रेस विधायक वीरेन्द्र सिंह की पत्नी रीटा सिंह को जेजेपी दांतारामगढ़ से चुनाव लड़वाने जा रही है। नंदकिशोर महरिया फतेहपुर से निर्दलीय विधायक व रीटा सिंह जिला प्रमुख रह चुकी है। जेजेपी नेता व हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित अनेक नेता जिले मे प्रचार करने लगे है। फतेहपुर से भाजपा जाट जाति से श्रवण चोधरी को उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। वही जेजेपी उम्मीदवार नंदकिशोर जाट जाति से एक अन्य जाट जाति के नेता महिपाल महला ने भी फतेहपुर से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। जबकि दांतारामगढ़ से भाजपा ने कुमावत जाति के गजानंद को उम्मीदवार घोषित किया है।
            फतेहपुर मे कांग्रेस के सम्भावित उम्मीदवार व वर्तमान विधायक हाकम अली के विरोध पक्ष से श्रवण चोधरी, महिपाल  व नंदकिशोर के चुनाव लड़ने से कांग्रेस को फायदा पहुंचेगा। वही अगर भाजपा के बागी मधुसूदन भिण्डा भी चुनाव लड़ते है तो मुकाबला रोचक हो सकता है। वही दांतारामगढ़ से रीटा सिंह काफी कमजोर उम्मीदवार साबित होगी। जेजेपी मे खण्डेला के पूर्व प्रधान रहे हनुमान सिंह आर्य के बेटे सरदार सिंह आर्य को पार्टी मे शामिल करके वहां से जेजेपी के उम्मीदवार के तौर पर हरी झंडी दी बताते है।
                      कुल मिलाकर यह है कि जेजेपी सीकर जिले के दो किसान बिरादरी के महरिया व चौधरी नारायण सिंह जैसे दिग्गज परिवार व पूर्व प्रधान हनुमान सिंह के परिवार से उम्मीदवार जरूर बना रही है। लेकिन महरिया परिवार के राजनीतिक वारिस सुभाष महरिया जिला व राज्य स्तर पर स्थापित हो चुके है। दुसरी तरफ चोधरी नारायण सिंह ने अपना राजनीतिक वारिस पूत्र वीरेन्द्र सिंह को बनाकर 2018 का विधानसभा चुनाव लड़वा कर विधायक बना दिया है। वीरेंद्र सिंह की क्षेत्र मे साफ-सुथरी व जनप्रिय नेता की है। वर्तमान मे चौधरी नारायण सिंह भी राजनीति मे विधायक पूत्र केसाथ  सक्रिय है।

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोधियों को लखनऊ पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ले एक्शन- शाहनवाज़ आलम

  नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 . कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ विचार रखने वाले नागरिकों के संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी और विरोध करने के मौलिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसलों की अवमानना पर स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है. शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लखनऊ के कई नागरिकों को लखनऊ पुलिस द्वारा उनकी तरफ से वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ होने वाले संभावित प्रदर्शनों में शामिल होने का अंदेशा जताकर उन्हें नोटिस भेजा गया है. जबकि अभी नागरिकों की तरफ से कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ भी नहीं है. सबसे गम्भीर मुद्दा यह है कि इन नोटिसों में नागरिकों को अगले एक साल तक के लिए उनसे शांति भंग का खतरा बताते हुए 50 हज़ार रुपये भी जमा कराने के साथ इतनी धनराशि की दो ज़मानतें भी मांगी जा रही हैं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यूपी पुलिस यह कैसे भूल सकती है कि उसकी यह कार्यवाई संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है जो नागर...

इंडिया गठबंधन की सफलता में अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी भूमिका- शाहनवाज़ आलम

  लखनऊ, 12 जून 2024 . लोकसभा चुनाव में भले जीत एनडीए की हुई हो लेकिन राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को देश ने नेता माना है. इंडिया गठबंधन को मिली सफलता में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा रोल है जिसे अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अंजाम दिया. ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित आभार और चुनाव समीक्षा बैठक में कहीं. बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों ने राहुल और प्रियंका गाँधी के सामाजिक न्याय, सीएए- एनआरसी विरोधी स्टैंड, जातिगत जनगणना, आरक्षण पर लगे 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाने के लिए किये गए वादों से प्रभावित होकर वोट दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन तबकों के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी.  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सीएसडीएस के आंकड़ों से यह साबित हुआ है कि पूरे देश में मुसलमान, दलित और पिछड़े कांग्रेस के मुख्य बेस वोटर रहे. वहीं कथित ऊँची जातियों का 70 प्रतिशत वोट भाजपा को गया. इस सवर्ण वोट बैंक को कां...

इफ्तार पार्टियों का आयोजन लगातार जारी।

  सीकर-राजस्थान।        जनपद मे माहे रमजान शुरू होने के साथ ही अनेक सामाजिक व शेक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत लोगो द्वारा इफ्तार का आयोजन का सीलसीला जारी है।    इस सीलसीले के तहत सीकर शहर मे आज इतवार को सीकर में पंचायत शेखावाटी लीलगरान और युवा कमेटी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सय्यदा मस्जिद फतेहपुर रोड़ भैरुपुरा कच्चा रास्ता सीकर में किया गया। ,जिसमे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी,इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज पढ़ी गई।