सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेस जनों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ पदयात्रा निकालकर दिया मोहब्बत का पैगाम





लखनऊ, 7 सितंबर 2023। :
आज भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेस के अखिल भारतीय आवाहन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के सभी 75 जनपदों में पदयात्रा निकाली, जिसमें कांग्रेस जनों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ चलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया, पहली वर्षगांठ पर पूरे प्रदेश के प्रत्येक जनपद में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता, विधायक/पूर्व विधायक, पूर्व सांसद एवम ए.आई.सी.सी. सदस्य, पी.सी.सी. सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस, छात्र संगठन, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस सहित सभी प्रकोष्ठों एवं विभागों के नेता एवम हज़ारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

       प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय प्रयागराज में पदयात्रा में शामिल हुए और आनंद भवन से चंद्रशेखर आजाद पार्क तक यात्रा निकालकर और तिरंगा झंडा के साथ राष्ट्रगान कर भारत जोड़ो यात्रा के आदर्श प्रेरणा और उद्देश्य पर चलने का संकल्प लिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर मिले अपार जनसमर्थन पर सभी प्रदेशवासियों को आभार व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जंगलराज से जनता ऊब चुकी है, भेदभाव और भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है, राहुल गांधी जी ने घर - घर जो मोहब्बत का संदेश पहुंचाया है और आज फिर से उस संकल्प को लेने का समय है, अब भाजपा के जंगलराज और तानाशाही से मुक्ति के लिए 2024 में जनहित को समर्पित दलित, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, और युवा किसान, महिलाओं एवं अन्य सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व करने वाली कांग्रेस नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है, प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव बेहद महजबूती से लड़ेगी और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 2024 लोकसभा चुनाव में जीत की सफलता का अप्रत्याशित प्रदर्शन करेगी हमारे कार्यकर्ता यात्रा के बाद उत्साहित है, राहुल गांधी जी का ये मोहब्बत का संदेश भाजपा की नफरती विचारधारा को पीछे छोड़ चुका है ।

     राजधानी लखनऊ में कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं ने हजारों की संख्या में एकत्रित होकर जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में शहीद स्मारक कैसरबाग से यात्रा निकाली यात्रा को अमीनाबाद के ऐतिहासिक झंडा वाला पार्क तक जाना था लेकिन प्रशासन ने तानाशाही और मनमाने रवैए से शांति पूर्वक निकली यात्रा को कैसरबाग के अमीरुद्दौला पुस्तकालय स्थित पार्क पर रोक दिया गया जहां कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान कर यात्रा का समापन किया।

     प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया किइस अवसर पर प्रदेश के सभी जनपदों, जालौन, चित्रकूट, कानपुर ग्रामीण, पीलीभीत में कांग्रेस नेताओं ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में यात्रा निकाली, जनपद मऊ, महराजगंज, बाराबंकी और एटा में निकली यात्रा में हज़ारों कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।

     जनपद फिरोजाबाद, बलिया, कासगंज, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद,  सहारनपुर, मेरठ में निकाली गईं यात्रा में जननायक राहुल गांधी जी के आपसी प्रेम मोहब्बत के संदेश के साथ जोड़ो.. जोड़ो...भारत जोड़ो का नारा आसमान में गूंज उठा, जनपद भदोही, अमरोहा ,प्रतापगढ़ ,संभल, बहराइच, फतेहपुर, औरैया, कानपुर, झांसी, हरदोई, अलीगढ़ में यात्रा में कांग्रेस जन शामिल हुए और पदयात्रा निकाल कर मोहब्ब्त का संदेश दिया।

   प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का उत्तर प्रदेश में व्यापक असर हुआ है, जो यात्रा राहुल गांधी जी ने 145 दिन, कन्याकुमारी से कश्मीर तक की 4500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय की और प्रेम - भाईचारे का संदेश दिया, आज उसी का परिणाम है की उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेताओं और अन्य सामाजिक संगठनों के सहयोगियों ने यात्रा में शामिल हो राहुल गांधी जी के संदेश को मजबूत किया है , आज पूरे प्रदेश में जो यात्रा को समर्थन मिला है उससे यह बात और मजबूत हो गईं है कि की उत्तर प्रदेश 2024 में कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को अपना समर्थन देने जा रहा है और देश को बांटने कमजोर करने वाली मनुवादी ताकतें जो दलितों ,पिछड़ों और कमजोर पर अत्याचार कर रहे हैं, युवाओं- किसानों को भटका रहे हैं , उस तानाशाह भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए उत्तर प्रदेश तैयार है।

जनपद लखनऊ की पदयात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री नकुल दुबे, डॉ0 मसूद अहमद, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, श्याम किशोर शुक्ला, इन्दल रावत, प्रदेश महासचिव प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, महासचिव सैफ अली नकवी, संगठन सचिव अनिल यादव, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, सुशील पासी, प्रदीप सिंह, सचिन रावत ,रमेश शुक्ला, फिरोज अहदम खान, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, ललन कुमार,  प्रियंका गुप्ता, डॉ0 सुधा मिश्रा, आस्था तिवारी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय, अध्यक्ष छात्र संगठन अनस रहमान, पिछड़ा वर्ग विभाग अध्यक्ष मनोज यादव, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, वीरेन्द्र मदान, अनुसुईया शर्मा, सम्पूर्णानंद मिश्रा, ओमकारनाथ सिंह, प्रमोद सिंह, सिद्धार्थप्रिय श्रीवास्तव, बृजेन्द्र सिंह, आर0पी0 सिंह, संजय सिंह, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, राजेश सिंह काली, नितिन कुमार मिश्रा, कैप्टन वंशीधर मिश्रा, वीरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, तारिक सिद्दीकी, सुशीला शर्मा, सुभाष मिश्रा, मनोज तिवारी, नरेश बाल्मीकी, संजय शर्मा, विधू भूषण पाण्डेय, सिद्धीश्री, प्रज्ञा सिंह, अनामिका यादव, शहना सिद्दीकी, महताब जायसी, गौरव चौधरी, रूद्र दमन सिंह, हरिनाम सिंह चौहान, नुसरत अली, मुकेश सिंह चौहान, आशुतोष मिश्रा, प्रभाकर मिश्रा, नितान्त सिंह, शैलेन्द्र तिवारी, नरेन्द्र गौतम, मो0 परवेज मंसूरी, शादाब सिद्दीकी, नारायणपाति त्रिपाठी, सोमेश सिंह, सोम विकल डॉ0 रिचा कौशिक, नरेन्द्र त्रिपाठी, विभा त्रिपाठी, डॉ. आशीष दीक्षित, दीपक पाण्डेय, सै0 इमरान, सीमा चौधरी, अंकित सक्सेना, अनीस अख्तर मोदी, अख्तर मलिक, डॉ0 अजय शुक्ला सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोधियों को लखनऊ पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ले एक्शन- शाहनवाज़ आलम

  नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 . कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ विचार रखने वाले नागरिकों के संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी और विरोध करने के मौलिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसलों की अवमानना पर स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है. शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लखनऊ के कई नागरिकों को लखनऊ पुलिस द्वारा उनकी तरफ से वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ होने वाले संभावित प्रदर्शनों में शामिल होने का अंदेशा जताकर उन्हें नोटिस भेजा गया है. जबकि अभी नागरिकों की तरफ से कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ भी नहीं है. सबसे गम्भीर मुद्दा यह है कि इन नोटिसों में नागरिकों को अगले एक साल तक के लिए उनसे शांति भंग का खतरा बताते हुए 50 हज़ार रुपये भी जमा कराने के साथ इतनी धनराशि की दो ज़मानतें भी मांगी जा रही हैं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यूपी पुलिस यह कैसे भूल सकती है कि उसकी यह कार्यवाई संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है जो नागर...

इंडिया गठबंधन की सफलता में अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी भूमिका- शाहनवाज़ आलम

  लखनऊ, 12 जून 2024 . लोकसभा चुनाव में भले जीत एनडीए की हुई हो लेकिन राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को देश ने नेता माना है. इंडिया गठबंधन को मिली सफलता में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा रोल है जिसे अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अंजाम दिया. ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित आभार और चुनाव समीक्षा बैठक में कहीं. बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों ने राहुल और प्रियंका गाँधी के सामाजिक न्याय, सीएए- एनआरसी विरोधी स्टैंड, जातिगत जनगणना, आरक्षण पर लगे 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाने के लिए किये गए वादों से प्रभावित होकर वोट दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन तबकों के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी.  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सीएसडीएस के आंकड़ों से यह साबित हुआ है कि पूरे देश में मुसलमान, दलित और पिछड़े कांग्रेस के मुख्य बेस वोटर रहे. वहीं कथित ऊँची जातियों का 70 प्रतिशत वोट भाजपा को गया. इस सवर्ण वोट बैंक को कां...

इफ्तार पार्टियों का आयोजन लगातार जारी।

  सीकर-राजस्थान।        जनपद मे माहे रमजान शुरू होने के साथ ही अनेक सामाजिक व शेक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत लोगो द्वारा इफ्तार का आयोजन का सीलसीला जारी है।    इस सीलसीले के तहत सीकर शहर मे आज इतवार को सीकर में पंचायत शेखावाटी लीलगरान और युवा कमेटी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सय्यदा मस्जिद फतेहपुर रोड़ भैरुपुरा कच्चा रास्ता सीकर में किया गया। ,जिसमे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी,इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज पढ़ी गई।