सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भाजपा के दमदार मुस्लिम नेता पूर्व मंत्री यूनुस खान को भाजपा खोने जा रही है ?

 



     5-अक्टूबर को डीडवाना मे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की विशाल सभा की तैयारी मे लगे यूनुस खान।
                
       ।अशफाक कायमखानी।
जयपुर।
                 परम्परागत रुप से भाजपा के मुकाबले कांग्रेस का मतदाता समझे जाने वाले मुस्लिम समुदाय मे से निकल कर भाजपा पार्टी मे रहकर दो दफा विधायक बनकर दोनो दफा वसुंधरा राजे सरकार मे नम्बर टू मंत्री रहने वाले यूनुस खान को दो महिने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव मे लगता है कि भाजपा खोने जा रही है।
                    वसुंधरा राजे खेमे के प्रमुख नेता यूनुस खान की राजनीति पार्टी मे राजे के पार्टी मे प्रभाव के बने रहने पर निर्भर करती है। कल प्रधानमंत्री के जयपुर आकर सभा करने के समय उनके द्वारा राजे से किनारा करने के बाद अब निश्चित लगने लगा है कि राजे समर्थकों के लिये टिकट पाना काफी मुश्किल होता नजर आने लगा है। प्रधानमंत्री की सभा मे ऐनवक्त पर पीएमओ से फोन आने पर नागौर की पूर्व सांसद जो हालही मे कांग्रेस छोड़कर भाजपा मे शामिल होने वाली ज्योति मिर्धा को मंच पर बैठाना भी कम से कम नागौर की राजनीति को प्रभावित करेगा।
                          डीडवाना विधानसभा से चार चुनाव लड़ चुके यूनुस खान को 2018 मे डीडवाना की बजाय टोंक से सचिन पायलट के सामने भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया था। जहां से वो चुनाव हार गये। यूनूस खान को डीडवाना से 2018 मे टिकट ना देने पर समुदाय मे उनके समर्थकों मे भाजपा के प्रति असंतोष कायम होने पर डीडवाना के साथ साथ जायल, नावा, लाडनूं व लक्ष्मनगढ विधानसभा मे विपरीत असर पड़ा। जहां से कांग्रेस उम्मीदवार बडे अंतर से चुनाव जीतकर विधायक बन गये।
                         पूर्व मुख्यमंत्री राजे को भाजपा द्वारा साईड लाईन करने के संकेत मिलने पर उनके समर्थक अब अपनी रणनीति बदलते नजर आ रहे है। पूर्व मंत्री यूनुस खां पांच अक्टूबर को डीडवाना मे वसुंधरा राजे की विशाल सभा करके अपनी ताकत दिखाते नजर आयेगे। वही दो अक्टूबर को बाडमेर मे वसुंधरा राजे की सभा का जिम्मा भी यूनुस खान के पास बताते है।
                   पहले के मुकाबले वर्तमान मे मुस्लिम समुदाय का भाजपा के पक्ष मे मतदान करना डेडी खीर माना जाता है। ओर जब भाजपा किसी एक मुस्लिम को भी उम्मीदवार नही बनाती है तो उस हालत मे तो भाजपा के पक्ष मे मतदान पक्ष मे कराना नामुमकिन नजर आता है। प्रदेश मे कांग्रेस के मुस्लिम नेताओं मे जनाधार व मतदाताओं का मूड बदलने वाला कोई दमदार नेता नजर नही आता। वो कांग्रेस के खिलाफ मतदान करवाने मे असक्षम नजर आते है।  प्रदेश मे दो दलीय व्यवस्था रहने के चलते मुस्लिम मतदाता का मिजाज अपने आप कांग्रेस की तरफ रहता है। प्रदेश मे केवल मात्र यूनुस खा एक मात्रा नेता है जो भाजपा के पक्ष मे आठ-दस विधानसभा क्षेत्रो मे कम ज्यादा तादाद मे भाजपा के पक्ष मे मतदान करवा सकते है।
                           हालांकि 2023 के विधानसभा चुनाव मे भाजपा द्वारा किसी मुस्लिम को उम्मीदवार बनाने की सम्भावावना क्षीण नजर आती है। उस हालत मे अगर यूनुस खा को भाजपा से टिकट नही मिलती है तो वो निर्दलीय चुनाव लड़ सकते है। चर्चा तो यह भी है कि भाजपा से टिकट नही मिलने पर यूनुस खान को कांग्रेस नागौर या चूरू से अपना उम्मीदवार भी ऐनवक्त पर बना सकती है।
                        कुल मिलाकर यह है कि भाजपा किसी भी मुस्लिम को प्रदेश मे कही से भी उम्मीदवार नही बनाने की तरफ चल चुकी है। 5-अक्टूबर को डीडवाना मे राजे की विशाल सभा करके यूनुस खान अपन दम दिखाकर अगला कदम क्या उठाते है। उस पर सबकी नजर रहेगी। भाजपा उम्मीदवार बनते है या निर्दलीय चुनाव लड़ने का संकेत देते है। या फिर ऐनवक्त पर कांग्रेस इन्हें नागौर या चूरू से चुनाव लड़ने का आफर करती है। वैसे धीरे धीरे एक एक करके केन्द्रीय स्तर पर भी भाजपा अपने मुस्लिम नेताओं को साईड लाईन कर चुकी है। ऐसे ही हालात राजस्थान मे नजर आने लगे है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोधियों को लखनऊ पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ले एक्शन- शाहनवाज़ आलम

  नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 . कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ विचार रखने वाले नागरिकों के संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी और विरोध करने के मौलिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसलों की अवमानना पर स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है. शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लखनऊ के कई नागरिकों को लखनऊ पुलिस द्वारा उनकी तरफ से वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ होने वाले संभावित प्रदर्शनों में शामिल होने का अंदेशा जताकर उन्हें नोटिस भेजा गया है. जबकि अभी नागरिकों की तरफ से कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ भी नहीं है. सबसे गम्भीर मुद्दा यह है कि इन नोटिसों में नागरिकों को अगले एक साल तक के लिए उनसे शांति भंग का खतरा बताते हुए 50 हज़ार रुपये भी जमा कराने के साथ इतनी धनराशि की दो ज़मानतें भी मांगी जा रही हैं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यूपी पुलिस यह कैसे भूल सकती है कि उसकी यह कार्यवाई संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है जो नागर...

इंडिया गठबंधन की सफलता में अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी भूमिका- शाहनवाज़ आलम

  लखनऊ, 12 जून 2024 . लोकसभा चुनाव में भले जीत एनडीए की हुई हो लेकिन राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को देश ने नेता माना है. इंडिया गठबंधन को मिली सफलता में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा रोल है जिसे अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अंजाम दिया. ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित आभार और चुनाव समीक्षा बैठक में कहीं. बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों ने राहुल और प्रियंका गाँधी के सामाजिक न्याय, सीएए- एनआरसी विरोधी स्टैंड, जातिगत जनगणना, आरक्षण पर लगे 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाने के लिए किये गए वादों से प्रभावित होकर वोट दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन तबकों के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी.  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सीएसडीएस के आंकड़ों से यह साबित हुआ है कि पूरे देश में मुसलमान, दलित और पिछड़े कांग्रेस के मुख्य बेस वोटर रहे. वहीं कथित ऊँची जातियों का 70 प्रतिशत वोट भाजपा को गया. इस सवर्ण वोट बैंक को कां...

इफ्तार पार्टियों का आयोजन लगातार जारी।

  सीकर-राजस्थान।        जनपद मे माहे रमजान शुरू होने के साथ ही अनेक सामाजिक व शेक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत लोगो द्वारा इफ्तार का आयोजन का सीलसीला जारी है।    इस सीलसीले के तहत सीकर शहर मे आज इतवार को सीकर में पंचायत शेखावाटी लीलगरान और युवा कमेटी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सय्यदा मस्जिद फतेहपुर रोड़ भैरुपुरा कच्चा रास्ता सीकर में किया गया। ,जिसमे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी,इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज पढ़ी गई।