झूंझुनू मे कामयाबी मिलने के बाद सीकर के कोचिंग व स्कूल संचालक भी राजनीति मे किस्मत अजमाने की तरफ बढने लगे।

 




                      ।अशफाक कायमखानी।
सीकर।
              हालांकि राजस्थान के हर भाग मे स्कूल व कोचिंग संचालक स्थानीय स्तर पर कुछ जमने व धन कमाने के बाद समय समय पर राजनीति मे आकर अपनी किस्मत अजमाते रहे है। लेकिन शेखावाटी जनपद मे करीब तीस साल मे स्कूल/कोचिंग संस्थान कायम करके बडा नाम बनाने वाले अधीकांश लोग राजनीति मे कदम रखकर या फिर रखने की कोशिश मे लगे रहकर विधायक व सांसद बनने की जी तोड़ कोशिश करते रहने के साथ वर्तमान मे विधायक बनने की तरफ बढते नजर आ रहे है।
                 झुंझुनूं जिले मे टैगोर स्कूल समुह चलाने वाली संतोष अहलावत सांसद रहने के बाद अब विधायक बनने के लिये प्रयासरत है। जबकि  इण्डियन स्कूल चलाने वाले नरेन्द्र खिचड़ पूर्व मे विधायक व वर्तमान मे झूंझुनू से सांसद है। यह दोनो ही भाजपा की टिकट पर जनप्रतिनिधि बने है। इन्हीं की राह पकड़कर सीकर जिले मे भी शैक्षणिक संस्थान के अनेक संचालक भाजपा व कांग्रेस से विधानसभा की टिकट पाने की जुगत मे लगे हुये है। जिनमे राजस्थान मे नीट व जेईई की तैयारी कराने वाली क्षेत्र की पहली व प्रमुख केरीयर लाईन कोचिंग (CLC) नामक कोचिंग संस्थान के संचालक श्रवण चोधरी का फतेहपुर शेखावाटी से भाजपा उम्मीदवार बनने की सम्भावावना से सबको चौंकाया है। श्रवण चौधरी ने भाजपा के शीर्ष नेताओं की उपस्थिति मे प्रदेश कार्यालय मे कल ही भाजपा की सदस्यता ली है। श्रवण चोधरी को सभी धर्म व वर्ग मे काफी सम्मान से देखा जाता है। उन्हें क्षेत्र मे कोचिंग स्थापना करने का जनक माना जाता है। भाजपा ने उन्हे शामिल करके बडा दाव खेला है। श्रवण चौधरी किसान वर्ग से ताल्लुक रखते है।
                   श्रवण चौधरी के अलावा भारतीय स्कूल समुह के संचालक हरिराम रणवां सालो से टिकट पाने की कोशिश मे लगे है। जो वर्तमान मे लक्ष्मनगढ से भाजपा की टिकट पाना चाहते है। लेकिन पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया द्वारा लक्ष्मनगढ से ही भाजपा की टिकट पाने की दावेदारी करने से रणवां की सम्भावावना क्षीण हो गई है। इसी तरह राजस्थान नर्सिंग कालेज संचालन पवन जौशी व विश्व भारती स्कूल समुह के संचालक कमल सिखवाल भाजपा से सीकर की टिकट पाने मे ऐडी चोटी का जौर लगाये हुये है। इसी तरह सीकर से ही कांग्रेस की टिकट के लिये अन्नपूर्णा नर्सिंग कालेज समुह के संचालक ओमप्रकाश शर्मा भी सीकर से दावेदारी कर रहे है।
                              कुल मिलाकर यह है कि सीकर जिले मे शैक्षणिक संस्थानों के संचालकों द्वारा भाजपा व कांग्रेस से दावेदारी करने वालो मे मिलनसार व्यक्तित्व के धनी व सीएलसी संचालक श्रवण चोधरी की फतेहपुर से भाजपा की तरफ से दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही है। वही अन्य संचालक भी अलग अलग सीट से कोशिश मे लगे हुये है।

टिप्पणियाँ