स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ का राष्ट्रीय पर्व बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


 लखनऊ पब्लिक स्कूल की लखीमपुर शाखा में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तिरंगे का ध्वजारोहण विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विजय सचदेवा ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रारंभ मां सरस्वती के पूजन, दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्पण से हुआ। प्रीप्राइमरी कक्षाओं के बच्चों ने देश भक्ति के रंगों से युक्त तिरंगे के बारे में रोचक जानकारियां दी।  छात्र-छात्राओं के गीत  'भारत मां तेरी कम होगी ना गरिमा' की उत्कृष्ट प्रस्तुति द्वारा सभी को रोमांचित कर दिया। जूनियर वर्ग के छात्रों ने 'जब जीरो दिया भारत ने....' जैसे देशभक्ति गीतों से युक्त रीमिक्स द्वारा नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी।








टिप्पणियाँ