जय जवाहर-जय भीम का नारा 2024 में लायेगा बदलाव- शाहनवाज़ आलम

 

अल्पसंख्यक कांग्रेस का जय जवाहर-जय भीम अभियान आज से शुरू


7 अगस्त, लखनऊ 2023।
जब तक मुस्लिम और दलित कांग्रेस को वोट करते थे संविधान विरोधी भाजपा के पास पूरे देश में सिर्फ़ दो सांसद होते थे। मुस्लिम लोकसभा चुनाव में कांग्रेस में लौटने का फैसला कर चुके हैं। दलित समाज को यह संदेश देने के लिए अल्पसंख्यक कांग्रेस ने आज से एक हफ़्ते का 'जय जवाहर - जय भीम जन संपर्क अभियान शुरू कर दिया है।  3 अगस्त को लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित बैठक में इस अभियान की शुरुआत की घोषणा की गयी थी।

अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने जारी बयान में बताया कि 7 से 13 अगस्त तक चलने वाला यह ऐतिहासिक अभियान 2024 में कांग्रेस को सत्ता में ले आएगा। इसके तहत 5 लाख से ज़्यादा दलित परिवारों तक कांग्रेस का संदेश पहुंचाया जाएगा। साथ ही दलित समाज के बीच अल्पसंख्यक समाज की तरफ से पर्चा भी बाँटा जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा को 2019 में 37 प्रतिशत वोट मिले थे। जबकि प्रदेश में दलित और मुस्लिम मिल कर अकेले 42 प्रतिशत हैं। इन दोनों वर्गों के कांग्रेस में आने के बाद अन्य वर्ग भी कांग्रेस के साथ आएंगे और भाजपा की विदाई हो जाएगी। 






टिप्पणियाँ