प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता मे आयोजित मीटिंग मे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा व सीकर विधायक पारीक आपस मे उलझे।


              ।अशफाक कायमखानी।
सीकर।

              प्रभारी मंत्री शंकुतला रावत की उपस्थिति मे जिला कलेक्ट्रेट मे विकास कार्यो की समीक्षा को लेकर आयोजित मीटिंग मे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा व सीकर विधायक राजेन्द्र पारीक आपस मे जमकर उलझे। दोनो के मध्य हुई जमकर तकरार से मीटिंग मे उपस्थित अन्य विधायक गण व अधिकारी-कर्मचारी आवाक रह गये।
               आम विधानसभा चुनाव सर पर है ओर कांग्रेस विधायक व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अपनी सरकार के समय हुये विकास कार्यो को लेकर एक दुसरे को सीमा मे रहने की कह रह रहे। अधिकारियों व कर्मचारियों के सामने दो विधायकों के मध्य हुई तिखी तकरार की चारो तरफ चर्चा है। मीटिंग मे प्रभारी मंत्री शंकुतला रावत के अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री व विधायक महादेव सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक राजेन्द्र पारीक व विधायक सुरेश मोदी सहित जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
                 कुल मिलाकर यह है कि पीछले दिनो पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया द्वारा कांग्रेस छोड़कर भाजपा जोईन करने से कांग्रेस को गहरा झटका लगा है। ओर अब कांग्रेस विधायक आपस मे इस तरह उलझ कर तीखी तकरार करके पार्टी की छवि को धूंधली कर रहे है।


 

टिप्पणियाँ