सीकर जिले की राजनीति नई करवट बदलने लगी। - महरिया का भाजपा जोईन करना व चौधरी नारायण सिह का पायलट की सभा मे जाने से हलचल बढी।


            ।अशफाक कायमखानी।
सीकर।

                प्रदेश को मुख्यमंत्री व देश को उप प्रधानमंत्री एवं लोकसभा अध्यक्ष देने वाले सीकर की राजनीति मे इसी हफ्ते घटे घटनाक्रमों से लगता है कि अब जिले की राजनीति मे काफी कुछ नया होने वाला है। छ माह मे होने वाले आम विधानसभा चुनाव की चौसर अब बिछने लगी है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने व सचिन पायलट की सभा मे दिग्गज कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चोधरी नारायण सिंह का जाना जिले की राजनीति मे करवटे बदलने के साफ संकेत माना जा रहा है। चौधरी नारायण का इस साढे चार साल मे राजनीतिक मंच साझा करने का पहला अवसर था।
              1996 मे भाजपा के कमल के निशान पर अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़कर सक्रीय राजनीति मे कदम रखने वाले राजनीतिक घराने से तालूक रखने वाले सुभाष महरिया 2018 के विधानसभा चुनावों मे कांग्रेस मे रहकर जिले की आठो विधानसभा सीटो से इतिहास मे पहली दफा भाजपा का सफाया करने मे अहम किरदार अदा किया। पर उन्हें कांग्रेस मे वो सम्मान नही मिला जो मिलना चाहिए था। आखिरकार वो 19-मई को फिर से भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा का दामन थामने को भाजपा को फिर एक कद्दावर व जमीन से जूड़ा नेता मिलना माना जा रहा है। चर्चा है कि महरिया को भाजपा अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा के सामने विधानसभा चुनाव लड़ाना चाहती है।
                .सचिन पायलट की अजमेर से जयपुर की जनसंघर्ष यात्रा के अंतिम दिन हुई जनसभा मे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व दिग्गज नेता चौधरी नारायण सिह के अपने विधायक पूत्र व जिले के अन्य विधायकों के साथ पहुंचने से जिले की बदलती राजनीति की तरफ साफ इशारा करता है। दुसरी तरफ मुख्यमंत्री का करीबी होने के चलते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने जिले के कांग्रेस नेताओं को साईड लाईन करने मे काफी हदतक सफलता पाई। बताते है कि पीछले दिनो चोधरी नारायण सिंह के जन्मदिन के दिन मुख्यमंत्री गहलोत की सीकर शहर मे मौजूदगी व उनके चौधरी को घर जाकर मुबारकबाद देने के कार्यक्रम को आखिरी समय रद्द करवाने के पीछे भी डोटासरा का हाथ बताते है। आज डोटासरा व चोधरी यानि गुरु व शिष्य का अलग अलग धड़ो मे होना देखा जा रहा है।
              कुल मिलाकर यह है कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया का कांग्रेस छोड़कर फिर से भाजपा का दामन थामने व चौधरी नारायण सिंह का सचिन पायलट की जनसभा मे जाना आगे चलकर राजनीतिक समीकरण बनते-बिगड़ते नजर आयेगे। यह सबकुछ छ माह मे धीरे धीरे साफ होने के साथ भाजपा मे महरिया व बाजौर की जोड़ी एक दफा फिर नजर आयेगी।



 

टिप्पणियाँ