आई0आई0एल0एम0 एकेडमी आॅफ हायर लर्निंग का वार्षिकोेत्सव “ज़़ील 2023” खेलकूद प्रतियोगिताओ के साथ शुरू


गोमती नगर स्थित आई0आई0एल0एम0 एकेडमी आफ हायर लर्निंग, केे चार दिवसीय 15वें वार्षिकोेत्सव “ज़ील 2023” का आरम्भ दिंनाक 22 फरवरी 2023 को खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ हुआ। कार्यक्रम में शहर के 45 से ज्यादा स्नातक, स्नात्तकोत्तर एवं प्रबंधन संस्थानों के छात्र-छात्राएं पूर्ण उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।
 

संस्थान की निदेशक डा0 नायला रूश्दी ने अपने सम्बोधन में ज़ील 2023 के आयोजन के उद्देश्य से अवगत कराया तथा यह भी बताया कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों में नेतृत्व क्षमता, सकारात्मक सोच तथा रचनात्मकता एवं प्रबन्धन के गुण विकसित करते हैं तथा उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं।
 

चार दिवसीय वार्षिकोत्सव “ज़ील 2023” के प्रथम दो दिनों दिनांक 22 व 23 फरवरी को विभिन्न खेलकूद प्रतियोगितायें जैसे वालीबाल, खोखो, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, शाटपुट, जैवलिन, एथलेटिक्स, बास्केटबाॅल, शतरंज, आदि विनय खण्ड स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित की जा रही हैं तथा अन्तिम दो दिनों दिंनाक 24 व 25 फरवरी अप्रैल को सांस्कृतिक एवम शैक्षिक प्रतियोगितायें आई.आई.एल.एम. परिसर में आयोजित की जायेगी।
 

कार्यक्रम की संयोजक डाॅ0 शीतल शर्मा के अनुसार चार दिवसीय  वार्षिकोत्सव “ज़ील” एक उच्च स्तरीय कार्यक्रम है जिसके प्रति छात्रों का उत्साह हर वर्ष बढता जा रहा है। इस वर्ष विभिन्न प्रतियोगिताओं में 45 से अधिक संस्थानो के छात्र भाग ले रहे है जिसमें School of Management Science, BBDEG, Babu Banarasi Das University, GCRG Group of Institutions, Shri Ramswaroop Memorial University, Dr. Ram Manohar Lohia National Law University, Amity University, Dr Ram Manohar Lohia Awadh University Ayodhya, Shri Ramswaroop Memorial College of Engineering and Management, Lucknow University, Lucknow Christian College, Shri Jai Narain PG College, National PG Degree College, Hind Medical College, Rajat P.G College, Lucknow Public College of Professional Studies, City Law College, Dr RJ Singh Sports and Badminton Academy, Sherwood College of Professional Management, IMRT, ICCMRT आदि प्रमुख हैं।
 

ज़ील 2023 के प्रथम दिन सम्पन्न हुई खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार हैं-

Events                                         First                                     Second                         Third
Badminton Single (Girls)    Sushmita Sanywal (JNPG)    Ifra Fatima (IMRT)    Sukriti Shivpuri (Amity Uni.)
 

Table Tennis Single (Girls)     Fatima Zoya (Amity Uni.)    Arpita Singh (IILM)    Sandhya Singh (IILM)
 

Table Tennis Single (Boys)    Shikha Tripathi (BBDEG)    Mohd. Aamash Alvi (Amity Uni.)    Aryan Anand (IMRT)
 

Tug of War (Boys)    National PG College    IILM    
 

Carrom (Singles)    Vijay Pratap Singh (Amity Uni.)    Nihal Singh (IILM)    Harshit Bhatt (IILM)
 

Carrom (Doubles)    Vijay Pratap Singh & Rohit Srivastava (Amity Uni.)     Shivansh Singh & Mohd. 

Inzemam (GCRG)    Naman Mittal & Utkarsh Singh (IILM)
 

Chess (Singles)    Devashish Bhuwan Joshi (Amity)    Abhishek Srivastava (SRMCEM)    Saurabh Agarwal (IILM)
 

Relay Race 4 * 100 m(Boys)    BBD     LPCTS    GCRG
100 m Race (Boys)    Harsh Choubey (Christian College)    Adiya Singh (LU)    Mahim Srivastava (SMS)

अन्य खेलकूद प्रतियोगिताओं जैसे वालीबाल, खोखो, बैडमिंटन, शाटपुट, जैवलिन, एथलेटिक्स, आदि के प्रथम चरण के मुकाबले सम्पन्न हुए। सेमीफाइनल एवम फाइनल मुकाबले जील के दूसरे दिन दिंनाक 23 फरवरी को खेले जायेगे जिससे विजेताओं का चयन होगा।
“ज़ील 2023” का प्रथम दिन उत्साह व उल्लास से भरपूर रहा, सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का भरपूर प्रर्दशन किया। विभिन्न कालेजों से आये सभी प्रतिभागियों ने आई0आई0एल0एम0 के छात्रों एवं फैक्लटी मैम्बर्स के कुशल प्रबंधन एवं सहयोग की प्रशंसा की।
 

Zeal – 2023  के प्रायोजकों में  Momomia, ApnaCamp, Fuji Film, Tanishq, Magnum, Fabz Production, Novatel, Creater's World, New Avadh Shamiyana Ghar & Caterers आदि प्रमुख हैं। 







टिप्पणियाँ