उ.प्र सरकार के मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कारागार एवं होमगार्ड धर्मवीर प्रजापति जी के जन्मदिन के अवसर पर होमगार्ड मुख्यालय, लखनऊ में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया।

 


लखनऊ। राजधानी स्थित होमगार्ड मुख्यालय में उ०प्र सरकार के मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कारागार एवं होमगार्ड विभाग  धर्मवीर प्रजापति जी के जन्मदिन के अवसर पर होमगार्ड मुख्यालय प्रांगण में होमगार्ड विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया व मा० मंत्री धर्मवीर प्रजापति जी की दीर्घाय आयु की कामना की गई।

डी.आई.जी होम गार्ड मुख्यालय श्री रणजीत सिंह ने बताया कि एक वृक्ष दस पुत्रो के समान है, आज के समय मे पर्यवरण के प्रति सभी लोगों को जागरूक होना होगा, जिससे कि पर्यावरण संकट से समय रहते निपटा जा सके। कारागार एवं होमगार्ड विभाग के राज्यमंत्री  धर्मवीर प्रजापति जी के जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में अंकित राठौर, SO टू सी.जी विजय कुमार मिश्र, एस.एस.ओ आरके आजाद, J.S.O अवनीश कुमार सिंह, प्रभारी कंट्रोल रूम पी.वी सिंह चौहान, B.O अमरेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी स्टोर कृपाल सिंह, नंद किशोर पांडे प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


 


टिप्पणियाँ