आई.सी.एस.ई. कक्षा 10 परीक्षा : लखनऊ पब्लिक स्कूल, शाखा लखीमपुर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों द्वारा जिले में उल्लेखनीय स्थान बनाया।

लखीमपुर   : आई.सी.एस.ई. कक्षा 10 परीक्षा सत्र 2021- 2022 का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है। लखनऊ पब्लिक स्कूल, शाखा लखीमपुर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट  परीक्षा परिणामों द्वारा जिले में उल्लेखनीय स्थान बनाया। 

आई.सी.एस.ई. की परीक्षा में प्रत्यूष गुप्ता ने 98.8 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान बनाया। विनायक कंछल 97.8, अभिनव पटेल 97.4, अभिषेक पटेल 96.6, अभिनव पटेल 96.6, अंचल वर्मा 96.4, क्षितिज मिश्रा 96.2, मंजरी 95.8, आदित्य शुक्ला 95.8, आर्यन राज 95.6 प्रतिशत अंक लाकर अग्रणी स्थान बनाया ।  विद्यालय में 42 बच्चों ने 90 प्रतिशत से भी अधिक अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय में प्रथम आए प्रत्यूष गुप्ता भविष्य में एक सफल इंजीनियर बनना चाहते हैं। उनके पिता बाल गोविंद एक अध्यापक एवं माता रश्मि गृहिणी हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को देना चाहते हैं। दूसरे स्थान पर आए विनायक कन्छल के पिता संदीप अग्रवाल एक व्यवसाई एवं माता पदमा गृहिणी हैं।
 

प्रधानाचार्य विजय सचदेवा ने सभी छात्र-छात्राओं सहित उनके अभिभावकों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को परीक्षा मे उत्कृष्ट परिणामों के लिए बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




                                 प्रत्यूष गुप्ता  


 


टिप्पणियाँ