भाजपा ने अपने तीन मुस्लिम सदस्यों को फिर से राज्यसभा उम्मीदवार नही बनाया है।

 


           ।अशफाक कायमखानी।
जयपुर।

          दस जून को 57 सदस्यो को लिये होने वाले राज्यसभा चुनाव मे भाजपा के तीन मुस्लिम सदस्यों का कार्यकाल भी पूरा हो रहा। तीनो ही उम्मीदवारों को भाजपा ने फिर से मौका नही दिया है।
            केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, पूर्व मंत्री व सीनियर पत्रकार एम जे अकबर व सैयद जफर इस्लाम जो भाजपा की तरफ से वर्तमान मे राज्यसभा सदस्य है। उनका कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। उनके स्थान पर दस जून को नये सदस्य चुने जायेगे।
           भाजपा द्वारा घोषित राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची से उक्त तीनो ही सदस्यों को नाम गायब है। यानि इन्हें फिर से मौका नही दिया गया है।


टिप्पणियाँ