पायलट का विवाह समारोह के बहाने सीकर आगमन पर भारी भीड़ व नेताओं के जमावड़े से राजनीति मे नई चर्चा को जन्म दिया।


    सीकर के सभी आठ विधायक कांग्रेस सरकार के साथ व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सीकर से।
   इस अवसर पर सुभाष महरिया की उपस्थिती नये गठजोड की तरफ इशारा करती।

                  ।अशफाक कायमखानी।
सीकर।

                राजस्थान मे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को लेकर राज्य की कांग्रेस गुटो मे विभक्त नजर आने से कार्यकर्ताओं के उदासीन होने के साथ पार्टी की हालत निरंतर कमजोर होती नजर आने के बावजूद सचिन पायलट के राज्य भर मे दौरे के समय नेताओं व विधायकों की संख्या चाहे कम नजर आये पर आम लोगो मे उनके प्रति आकर्षण बरकरार होना भीड़ के रूप मे देखा जाता है। जिले के सोंथालिया गावं मे खण्डेला के कांग्रेस उम्मीदवार रहे सुभाष मील के पारिवार मे आयोजित एक विवाह समारोह मे सचिन पायलट के शामिल होने के समय विधायकों के अतिरिक्त पूर्व केन्द्रीय मंत्री व दिग्गज कांसेस नेता सुभाष महरिया के उपस्थित रहने की राजनीतिक हलको मे बडी चर्चा को जन्म दे दिया है। जिससे जिले की कांग्रेस राजनीति मे बदलाव के संकेत के रुप मे देखा जा रहा है।
                 सीकर जिले मे सचिन पायलट खेमे मे श्रीमाधोपुर विधायक दीपेन्द्र सिंह शेखावत, नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी व दांतारामगढ़ विधायक वीरेन्द्र सिंह को माना जाता है। उक्त तीनो विधायक पायलट के दौरे मे अक्सर उनके साथ नजर आते है। विधायक दीपेन्द्र सिंह शेखावत की सेहत कमजोर होने के चलते अब उनके पुत्र बालेंदु शेखावत पायलट के साथ नजर आते रहते है। जबकी जिले मे आठो विधायकों को जितवा कर व प्रदेश मे कांग्रेस सरकार गठित होने मे अहम किरदार अदा करने वाले पूर्व केन्द्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता सुभाष महरिया की सोंथालिया मे सचिन पायलट के साथ काफी समय तक मोजूदगी ने राजनीतिक हलके मे नई चर्चा को जन्म दे दिया है। जो नये बनते राजनीतिक गठजोड़ की तरफ साफ इशारा करते है। जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि पीछले दिनो राजधानी मे पायलट व महरिया के मध्य लम्बी मंत्रणा भी हुई थी।
                  कुल मिलाकर यह है पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के जिले के सोंथालिया गावं मे एक विवाह समारोह मे आने के साथ कांग्रेस विधायकों के अलावा पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया के पहली दफा पूरे समय उनके साथ उपस्थित रहने से राजनीतिक हलके मे बनते नये गठजोड की तरफ इशारा करते है। इस अवसर पर भारी भीड़ का इकठ्ठा होना पायलट का आम लोगो मे आकर्षण को दर्शाता है।




 

टिप्पणियाँ