पीआरओ संजय निरुपम की मोजूदगी मे कांग्रेस की सभा मे पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया के तीखे शब्दबाण चले।


        ।अशफाक कायमखानी।
सीकर।

             कांग्रेस के सदस्यता अभियान को लेकर महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता व राजस्थान के संगठन चुनाव इंचार्ज पीआरओ संजय निरुपम की मोजुदगी मे सीकर जिला कांग्रेस की आयोजित मीटिंग मे पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया के मूहं से निकले तीखे शब्द बाणो पर काफी चर्चा हो रही है। मीटिंग मे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व जिले की लक्ष्मनगढविधानसभा के विधायक गोविंद डोटासरा व दांतारामगढ़ विधायक वीरेन्द्र सिंह सहित अनेक सीनियर नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
            सुभाष महरिया ने वर्तमान कांग्रेस सरकार मे कार्यकर्ताओं की उपेक्षा व अनदेखी होने का मुद्दा उठाते हुये कहा कि वो लोग जाये तो जाये कहा? उन्होंने निरुपम को नाम लेकर कहा कि वो दिल्ली जाकर कहे कि लोकसभा चुनाव के बाद जिला-स्टेट व दिल्ली स्तर पर समीक्षा बैठक तक आज तक नही हुई। जिले के सभी आठो कांग्रेस विधायक आजतक एक साथ तक नही बैठे है। उन्होंने कहा कि पहली दफा सीकर जिले से एक भी विपक्ष का विधायक जीत नही पाया है। जीते आठो विधायक कांग्रेस सरकार के साथ है। उन्होंने यह भी कहा कि अबतक सरकार बचाने का समय था वो चला गया। अब सरकार वापस लाने का है। लेकिन यह कैसे सम्भव होगा।
        कुल मिलाकर यह यह है कि जिले की सभी आठो सीटो पर विधायक जीताने मे महरिया का अहम किरदार व उनकी मेहनत का नतीजा माना जाता है। लेकिन विधानसभा चुनाव के चार महीने बाद हुये लोकसभा चुनाव मे अधीकांश विधायकों के उदासीन होने से विधानसभा चुनाव के मुकाबले लोकसभा चुनाव मे कांग्रेस के काफी कम मत आने पर अनेक तरह के सवाल खड़े होते रहते है।


 

टिप्पणियाँ