विधायक पारीक से अस्पताल मे मुख्यमंत्री गहलोत व सुभाष महरिया ने मिलकर स्वास्थ्य की जानकारी ली।

 
           ।अशफाक कायमखानी।
   जयपुर।

              सीकर विधायक व पूर्व मंत्री राजेंद्र पारीक के पेट मे संक्रमण होने के चलते हुई असहनीय पीड़ा के कारण चिकित्सको की सलाह पर उनको पीछले दिनो जयपुर के ईएचसीसी अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।
          पारीक की तबयत नासाज के समाचार मिलने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया सहित अनेक नेता उनकी कुशलक्षेम पूछने अस्पताल गये एवं चिकित्सकों से स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी लेकर जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
                मुख्यमंत्री गहलोत व सुभाष महरिया के अतिरिक्त पूर्व मंत्री व धोद विधायक परशराम मोरदिया व लक्ष्मनगढ विधायक व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा एवं फतेहपुर विधायक हाकम अली खान भी अस्पताल जाकर विधायक पारीक से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।



 

टिप्पणियाँ