चूरु मे मण्डेलिया परिवार का कांग्रेस राजनीति मे दबदबा अब कमजोर होने लगा।

 
                ।अशफाक कायमखानी।
सीकर।

             हालांकि धनबल की ताकत पर चूरु जिले के रतनगढ़ कस्बे से तालूक रखने वाले वर्तमान मे मुम्बई मे कारोबार कर रहे धनपति का रुतबा हासिल कर चुके मण्डेलिया परिवार ने चूरु विधानसभा सीट पर एक अर्शे से कांग्रेस राजनीति पर अपना दबदबा कायम कर रखा था। वो दबदबा अब आगामी चुनावों मे कमजोर होता नजर आयेगा। कुछ दिनो बाद चुनाव नजदीक आते देख उनके परिवार की डिजायर के अलावा अन्य नेताओं की डिजायर को भी अहमियत मिलती नजर आयेगी।
             हालांकि मण्डेलिया परिवार के मकबूल मण्डेलिया एक दफा विधायक बनने मे कामयाब रहे। उसके बाद उनके व उनके पुत्र के लगातार हारते रहने के बावजूद विधानसभा की टिकट उनके परिवार को ही मिलती आ रही है। लोकसभा की टिकट भी यह परिवार हारने के बावजूद पाने मे कामयाब रहा है। लेकिन अब हालात बदले बदले नजर आने लगे है।
                चूरु विधानसभा से अक्सर टिकट की दावेदारी करने वाली केरल मूल की रेहाना रियाज को जब महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। उसके बाद वो टिकट तो नही पा सकी लेकिन अब उन्हें महिला आयोग की चैयरमैन बनाकर उन्हें नवाजे जाने से उनके दबदबे को ताकत मिलेगी। रेहाना भी 2023 के विधानसभा चुनाव मे  चूरु सीट से प्रमुख दावेदार के तौर पर उभरेगी। इसी तरह चूरु जिले के बूधवाली गावं निवासी डा.खानू खान वक्फ बोर्ड के चैयरमैन बन चुके है। उनकी नजर भी चूरु विधानसभा पर टिकी हुई बताते है। रेहाना को दिल्ली मे कांग्रेस मे मोजूद केरल लोबी व खानू खान को मुख्यमंत्री गहलोत का करीबी माना जाता है।
                  कुल मिलाकर यह है कि चूरु विधानसभा की कांग्रेस राजनीति मे एक अर्शे से मण्डेलिया परिवार का दबदबा अब धीरे धीरे कमजोर होता नजर आयेगा। उनके अनेक समर्थक खानू खान व रेहाना रियाज के स्वागत करते नजर आये। चूरु को लेकर सरकार मे अब इन दोनो नेताओं का भी दखल नजर आयेगा।




 

टिप्पणियाँ