डॉ एस.पी. सिंह ने की पब्लिक स्कूल की लखीमपुर शाखा में प्रेस वार्ता

 


 लखनऊ पब्लिक स्कूल की लखीमपुर शाखा में Founder & General  Manager डॉ एस.पी. सिंह ने  दिनांक 11/02/22 को एक प्रेस वार्ता की। उन्होंने विद्यालय द्वारा अर्जित की जा रही उत्तरोत्तर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि हाल ही में आई. सी. एस. ई. एवं आई. एस. सी. की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सत्र 2021- 2022 के घोषित परिणामों में विद्यालय के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। आई.सी.एस.ई. (class 10) की परीक्षा में प्रत्यूष गुप्ता ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस छात्र के अतिरिक्त 95 से 97% तक 6 छात्रों ने, 90 से 95% तक 20 छात्रों ने भी अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
I S C ( class 12 ) की परीक्षा में हर्ष तिवारी ने शत-प्रतिशत अंक लाकर सर्वोत्तम परिणाम दिया। इसके अतिरिक्त 95 से 99.9% तक 14 छात्रों ने, 90 से 95% तक 22 छात्रों ने भी अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

भारत की सबसे बड़ी ऑनलाइन विद्यार्थी विज्ञान मंथन (वी.वी.एम.) की प्रदेश स्तर की प्रथम चरण की परीक्षा में विद्यालय के 3 छात्र आराध्या वर्मा, भौमिक सिंह एवं दीपक मौर्य चयनित हुए।
विद्यालय के छात्र आदेश वर्मा ने शहीद भगत सिंह इवनिंग कॉलेज, दिल्ली में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर की निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही इसी छात्र ने नेशनल स्तर की भाषण प्रतियोगिता में भी तीसरा स्थान बनाया। जे.सी.आई. की गायन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग की आस्था अवस्थी ने तृतीय स्थान पाया।
लखनऊ में आयोजित, ताइक्वांडो स्टेट लेवल चैंपियनशिप में दिव्यांशी वर्मा ने लखीमपुर ब्रांच से सिल्वर मैडल अर्जित किया। महाराष्ट्र में आयोजित नेशनल ग्रैपलिंग चैंपियनशिप 2021 में छात्र जशनदीप ने गोल्ड मेडल पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
जे.सी.आई. लखीमपुर द्वारा ब्रेन-ओ-ब्रेन अबेकस कंपटीशन में अमोघ दयाल श्रीवास्तव ने सिल्वर मेडल पाया। आदविक गर्ग ने एक्टिंग कंपटीशन में प्रथम स्थान बनाया। वंडर किड नेशनल लेवल इंटरस्कूल ऑनलाइन कंपटीशन में अमोघ दयाल श्रीवास्तव ने सिल्वर मेडल भी पाया। जे.सी.आई. लखीमपुर द्वारा आयोजित फैंसी ड्रेस कंपटीशन में उर्जिता गर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अग्रवाल महासभा द्वारा आयोजित डांस प्रतियोगिता में अनुष्का गर्ग  ने प्रथम स्थान प्राप्त किया | हीर तोलानी तथा अंजलि तोलानी ने इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया |
उल्लेखनीय है कि विद्यालय की छात्रा अनुपमा प्रजापति एवं छात्र राविंन राज ने नीट प्रतियोगिता में चयनित होकर राजकीय मेडिकल कॉलेज मे प्रवेश पाया तथा आयुष कुमार ने आई.आई.टी. में चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया |
डॉक्टर एस.पी.सिंह ने बताया कि कोरोना काल के इस चुनौतीपूर्ण दौर में विद्यालय में ऑनलाइन पढ़ाई सुचारू रूप से संचालित कराई जाती रही। बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु पाठ्य सहगामी व शैक्षिक क्रियाकलापों को पूरे सत्र मे समय-समय पर भी आयोजित किया गया एवं बच्चों के भीतर छिपी हुई प्रतिभा को बाहर लाने का सार्थक प्रयास किया गया। कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकाल का पूर्णता पालन किया गया।

टिप्पणियाँ