मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकारों की जम्भोजेट टीम मे एक ओर ब्यूरोक्रेट्स निरंजन आर्य भी शामिल हुये।



                 ।अशफाक कायमखानी।
जयपुर।

            मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास एक सक्षम मंत्रीमण्डलीय टीम की मोजूदगी के बावजूद उनके द्वारा विधायकों व सेवानिवृत्त ब्यूरोक्रेट्स को अपने सलाहकार के रुप मे नियुक्त करने का सीलसीला लगातार जारी रहने के तहत कल सेवानिवृत्त हुये मुख्य सचिव निरंजन आर्य को मुख्यमंत्री ने  अपना सलाहकार नियुक्त किया है।
              मुख्यमंत्री को विभिन्न क्षेत्र के एक्सपर्ट लोगो से सलाह लेने के लिये उन्हें सलाहकार बनाने का पूरा अधिकार होता है। लेकिन अक्सर नो रत्नों की कहावत को सूना जाता था। पर अब यहां तो नो नही दस रत्न सलाहकारों के रुप मे काम करते रहेगे। निरंजन आर्य के पहले सेवानिवृत्त ब्यूरोक्रेट्स के तौर पर डा.गोविंद शर्मा, अरविंद मायाराम, डीबी गुप्ता को भी मुख्यमंत्री ने सलाहकार नियुक्त कर रखा है। सेवानिवृत्त ब्यूरोक्रेट्स के अलावा मुख्यमंत्री ने वर्तमान कांग्रेस व निर्दलीय विधायकों मे से छ विधायकों को भी अपना सलाहकार नियुक्त कर रखा है। जिनमे विधायक डा.जितेन्द्र सिंह, दानिश अबरार, राजकुमार शर्मा, बाबूलाल नागर, रामकेश मीणा व संयम लोढा शामिल है। सलाहकार बनाये गये ब्यूरोक्रेट्स मे डीबी गुप्ता व निरंजन आर्य राज्य के मुख्य सचिव रहे है।
            कुल मिलाकर यह है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने इसके पहले के अपने दो कार्यकाल मे मीडिया सलाहकार नियुक्त जरूर किया था। लेकिन अबकी दफा मीडिया सलाहकार के पद पर किसी की नियुक्ति करने की बजाय सेवानिवृत्त ब्यूरोक्रेट्स व विधायकों को सलाहकार नियुक्त कर रहे है। जिसकी चर्चा चारो तरफ चल रही है।

टिप्पणियाँ