जयपुर मे कांग्रेस द्वारा आयोजित महंगाई हटाओ रैली मे राहुल गांधी ने अपने आपको हिन्दू बताने के साथ हिन्दू व हिन्दुत्व पर जमकर बोले।


     


 
                  ।अशफाक कायमखानी।
जयपुर।

             कांग्रेस द्वारा जयपुर मे केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ आज महंगाई हटाओं महारैली आयोजित करके केन्द्र सरकार पर वक्ताओं द्वारा जमकर हमले बोले गये। रैली मे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने आपको हिन्दू बताते हुये कहा कि देश मे आज हिन्दू व हिन्दुत्व पर बहस चल रही है। एक तरफ महात्मा गांधी के हिन्दू व दुसरी तरफ गोडसे के हिन्दुत्व को मानने वाले है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर वार करते हुये कहा कि आज केन्द्र सरकार के मंत्रियों के दफ्तरों मे ओएसडी स्वयंसेवक संघ को लोगो को लगाकर बैठा रखा है।

 दुसरी तरफ प्रदेश मे लम्बे समय से आंदोलित मदरसा पैराटीचर्स जयपुर नही आ पाये उसके लिये राज्य भर मे पुलिस प्रशासन ने एक दिन पहले उनके घर जाकर उन्हें पाबंद करते हुये उनसे लिखवाकर लिया कि वो आज 12-दिसंबर को जयपुर नही जायेगे। कांग्रेस द्वारा मदरसा पैराटीचर्स से नियमतीकरण का किया वादा गहलोत सरकार द्वारा पूरा नही करने की स्थिति पर कांग्रेस विधायक वाजीब अली द्वारा एक दिन पहले विधायक पद से त्याग पत्र देने की धमकी देने के बाद रैली मे लोगो के मध्य उसकीं खासा चर्चा रही।
    


      

 महंगाई हटाओ रैली को राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी ने भी सम्बोधित किया। प्रियंका गांधी अधीकांश समय यूपी मे घटित घटनाओं व वहां के अन्य मुद्दों पर ही अपना भाषण केन्द्रित रखा। जबकि सोनिया गांधी रैली मे तो शामिल होकर मंच पर बैठी लेकिन रैली को सम्बोधित नही किया। पर राहुल गांधी के भाषण पर तालियां बजाती जरूर नजर आई। रैली को उक्त नेताओं के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट सहित दैश भर के अनेक नेताओं ने सम्बोधित करते हुये मोदी सरकार पर जमकर प्रहार करते हुये केवल कुछ दोस्त पूंजीपतियों को देश की सम्पदा लूटाने का आरोप  मोदी पर लगाये।
                 कुल मिलाकर यह है कि जयपुर मे कांग्रेस द्वारा आयोजित मंहगाई हटाओ रैली को सफल माना जा रहा है। मोदी सरकार के खिलाफ माहोल बनाने की शुरुआत माना गया। उपस्थित भीड़ ने प्रियंका गांधी के भाषण मे खूब तालियां बजाते हुये उनके समर्थन मे नारे लगाये। रैली मे किसी भी वक्ता ने अल्पसंख्यक या मुस्लिम शब्द का इस्तेमाल तक नही किया।

   


राज्य भर मे पुलिस प्रशासन लम्बे समय से आंदोलित मदरसा पैराटीचर्स को जयपुर नही जाने के लिये पाबंद करने के साथ उनसे नही जाने का लिखकर लेती देखी गई।

टिप्पणियाँ