एक पद एक व्यक्ति के सिद्धांत के तहत राजस्थान के चिकित्सा, राजस्व व शिक्षा मंत्री ने त्याग पत्र दिया।

 



                 ।अशफाक कायमखानी।
    जयपुर।

                  राजस्थान के राजस्व मंत्री हरीश चोधरी को पंजाब का संगठन प्रभारी बनाये जाने पर उनके द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलकर एक पद एक व्यक्ति के सिद्धांत के तहत मंत्री पद से त्यागपत्र देने की पैशकस करने पर उनके उक्त दाव लगाने पर उनके अलावा अन्य दो मंत्री चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा व शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा को भी बूझे मन से त्याग पत्र देना पड़ा है।
             त्याग पत्र देने वाले शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा के पास वर्तमान मे मंत्री पद के अलावा पीसीसी चीफ का पद भी था। वो अब संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। इसके अलावा रघु शर्मा के पास चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के पद के साथ गुजरात के संगठन का प्रभावी पद भी था। वो अब गुजरात के संगठन प्रभारी बने रहेंगे। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी मात्र ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने पंजाब संगठन प्रभारी बनते ही मंत्री पद से त्याग पत्र देने की पैशकस की। उसकी इस पैशकस के जाल मे उनके साथ डोटासरा व रघु भी आज लपेटे मे आ गये।



 

टिप्पणियाँ