राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस का आयोजन केंद्रीय राज्य पुस्तकालय प्रयागराज के सभागार में किया गया

 


 राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह 14-20 नवम्बर के प्रथम दिन दिनांक 14 नवंबर 2021 को राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस का आयोजन केंद्रीय राज्य पुस्तकालय प्रयागराज के सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एफओएपी (FOAP), एकेटीयू ,लखनऊ के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकान्त मिश्र ने की। कार्यक्रम के संयोजक डॉ विष्णु श्रीवास्तव, उप-पुस्तकालयाध्यक्ष, हाईकोर्ट, प्रयागराज, श्री राम आसरे सरोज पुस्तकालयाध्यक्ष, केन्द्रीय राज्य पुस्तकालय प्रयागराज एवं राजेश् गुप्ता, पुस्तकालयाध्यक्ष, सीटीई प्रयागराज ने कार्यक्रम का संचालन किया। मुख्य वक्ताओं में डॉ आर जे मौर्य पुस्तकालयाध्यक्ष यूपी आर टी यू प्रयागराज, श्री  के पी सिंह पुस्तकालयाध्यक्ष  मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज प्रयागराज, डॉ आर. डी. यादव पुस्तकालयाध्यक्ष एस. आर. एम. यू,लखनऊ, श्री संजय मिश्रा पुस्तकालयाध्यक्ष आईआईएलएम, लखनऊ, श्री फ़ैज़ुद्दीन पुस्तकालयाध्यक्ष वास्तुकला संकाय बीबीडीयू लखनऊ, कुँवर अभिषेक प्रताप सिंह पुस्तकालयाध्यक्ष एस. आर. ज़ी आई लखनऊ थे । उक्त कार्यक्रम में 100 से अधिक पुस्तकालय विज्ञानी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ