शेखावाटी जनपद के नेताओं के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते चुनाव लड़ना उनके लिये भारी साबित हुवा।


              

   ।अशफाक कायमखानी।
सीकर।

           शेखावाटी जनपद के नेताओं के कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहते या तो चुनाव लड़ा नही। अगर किसी नेता ने अध्यक्ष पद पर रहते लोकसभा/विधानसभा चुनाव लड़ा तो उनको हार का मजा चखने पर मजबूर होना पड़ा है।
                सरदार हरलाल सिंह, रामनारायण चोधरी,  चोधरी नारायण सिंह, डा. चंद्रभान व गोविंद सिंह डोटासरा को अब तक शेखावाटी जनपद से कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहने का सोभाग्य मिल चुका है। जिनमे से सरदार हरलाल सिंह ने लोकसभा/विधानसभा चुनाव लड़ा नही। जबकि चोधरी रामनारायण ने अध्यक्ष रहते 1980 मे कांग्रेस लहर मे मंडावा से विधानसभा चुनाव लड़ा, पर वो जीत नही पाये। इसी तरह चोधरी नारायण सिंह के प्रदेश अध्यक्ष रहते 2004 मे सीकर लोकसभा का चुनाव लड़ने पर वो चुनाव हार गये।
                 हालांकि राजस्थान मे आम विधानसभा चुनाव होने मे अभी दो साल के करीब समय बाकी है। जबतक गोविंद डोटासरा प्रदेश अध्यक्ष पद पर बने रहते है या नही। लेकिन क्षेत्र मे उनके अध्यक्ष रहते 2023 के विधानसभा चुनाव लड़ने पर सम्भावित परिणाम को लेकर चर्चा अभी से चलने लगी है। उस स्थिति मे वो पुराना इतिहास दोहराते है या फिर इतिहास को बदलकर चुनाव जीतते है। यह समय आने पर देखना होगा। 






टिप्पणियाँ