जयपुर ।अशफाक कायमखानी। - पीछले चार-पांच महीने पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की जारी तबादला सूची मे हाईकमान के नजदीकी दो-तीन अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदो से हटाकर महत्वहीन पदो पर पदस्थापित करने के अलावा राहुल गांधी सहित कुछ नेताओं को छोटे शब्दों से सम्बोधित करने वाले एक कवि की पत्नी को राजस्थान लोकसेवा आयोग का सदस्य मनोनीत करने के बाद मुख्यमंत्री गहलोत व हाईकमान के मध्य चले शह व मात के खेल के बाद वर्तमान मे घट रहे राजनीतिक घटनाक्रमों से लगता है कि गहलोत के मुख्यमंत्री पद की बली लग सकती है।
                   एक साल पहले पायलट व गहलोत समर्थक विधायकों के मध्य एक दुसरे पर राजनीतिक दवाब बनाने की चेष्टा के चले घटनाक्रम के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी के मार्फत गहलोत की इच्छा के विपरीत पायलट समर्थक विधायको के कांग्रेस मे वापस लोट आने को गहलोत पचा नही पा रहे है। इसके चलते उन्होंने कुछ ऐसे कदम उठाये जो हाईकमान को निचा दिखाना जैसा बताते है। पीछले करीब छ महीने से मुख्यमंत्री का दिल्ली ना जाना एवं अपने हिसाब से अपने लोगो को संवैधानिक पदो पर एक एक करके मनोनीत करना हाईकमान की अथोरिटी को चेलैंज करना बताया जा रहा है।
          पीछले चार महीने से हाईकमान के निर्देश प्रभारी महामंत्री अजय माकन के मार्फत मिलते रहने के बावजूद मुख्यमंत्री द्वारा अलग अलग चाल चलते रहना राजनीतिक तौर पर उनके खिलाफ जा रहा बताते है। आखिरकार अध्यक्ष के बाद पार्टी मे दुसरे महत्वपूर्ण पद वाले संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल व प्रभारी महामंत्री माकन के एक साथ जयपुर आकर मुख्यमंत्री को हाईकमान की मंशा से अवगत कराने पर उनके द्वारा बहाने तलासे गये। प्रभारी महामंत्री माकन द्वारा दो दिन राजस्थान के दौरे मे विधायकों से राय लेने के तहत आज पहले दिन पूछे जा रहे सवाल सरकार पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे है। माकन से आज मिले विधायकों मे से अधीकांश विधायको ने अपनी विशेष प्रतिक्रिया ना देकर यह कहा बताते है कि हाईकमान जो तय करे व निर्देश देगा वो मान्य है।
            पीछले साल घटे राजनीतिक घटनाक्रम के समय मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा था कि राजनीति मे जो होता है वो दिखता नही ओर जो दिखता है वो होता नही। वर्तमान समय मे राजस्थान को लेकर कांग्रेस मे घटता घटनाक्रम जो नजर आ रहा है वो वास्तव मे वेसा हो नही रहा है।इसके अलावा राजस्थान व पंजाब के मुख्यमंत्रियों को लेकर पत्रकार शकील अख्तर के ट्वीट को माकन द्वारा रिट्वीट करने को हल्के मे नही लेना चाहिये। उसके बाद पायलट द्वारा गहलोत पर बीना नाम लिये यह कहना कि हम सरकार बरकरार नही रख पाते। 156 सीट मिलने के बाद 50 सीट पर व 96 सीट से बीस सीट पर आकर ठहरना अलग कुछ होने का इशारा करता है।
             आखिर के छ महीने मे कुछ करना कुछ नही होना मानते हुये सरकार के पास केवल 20-21 महीने शेष है। जिसमे सरकार मतदाताओं को आकर्षित करने के लिये कुछ कर सकती है। हाईकमान मुख्यमंत्री गहलोत के पीछले दो कार्यकाल को सामने रखकर उन्हें सरकार रिपीटर नही मानती है। जबकि हाईकमान हर किमत व सूरत मे वर्तमान सरकार की तरह प्रदेश मे 2023 के चुनाव के बाद  भी कांग्रेस सरकार बनना देखना चाहती है।
          कल प्रभारी महामंत्री अजय माकन के जयपुर के लिये उडान भरने से पहले अचानक पायलट के दिल्ली जाकर एक घंटे वार्ता करने के अलावा पायलट के उच्च नेतृत्व से गुपचुप मिलना काफी कुत अलग संकेत कर रहा है। मुख्यमंत्री गहलोत सरकार मे विधायक सबकुछ है। उनकी बीना इजाजत उनके क्षेत्र मे पता भी नही हिल सकता। अजय माकश के जयपुर आकर विधायकों से मिलने से पहले विधायकों की मंशा अनुसार राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 283 अधिकारियों की जम्बोजेट तबादला सूची जारी करके उनको संतुष्ट करने व असंतोष दबाने की कोशिश भी हुई है।
              कुल मिलाकर यह है कि वर्तमान समय मे राजस्थान कांग्रेस मे जो कुछ होता दिख रहा है। वास्तव वो हो नही रहा है। बहुत कुछ अंदर खाने हो रहा है जो अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री पद की बली भी ले सकता है।मुख्यमंत्री इसी तरह हाईकमान के सामने अड़े रहे तो अगले महीने अलग से बहुत कुछ राजनीतिक घटनाक्रम होता नजर आ सकता है।

टिप्पणियाँ