लखनऊ : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के 51 वे जन्म दिवस पर NSUI के आदित्य चौधरी द्वारा अनाथालय में अनाथ बच्चों को आवश्यक वस्तुएँ का वितरण किया गया


 लखनऊ :भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, सांसद माननीय  राहुल गांधी के 51 वे जन्म दिवस के अवसर राहुल गांधी के 51 वे जन्म दिवस द्वारा लखनऊ के लीलावती मुंशी बाल अनाथालय में अनाथ बच्चों को आवश्यक वस्तुएँ, पठन-पाठन की सामग्री, मार्क्स, सैनिटाइजर, फल व अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया तथा अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए चेक के माध्यम से ₹10 हजार रुपए की धनराशि का योगदान  आदित्य चौधरी द्वारा किया गया। इस दौरान लीलावती मुंशी अनाथ बाल गृह की अधीक्षका  माया हंस ने कांग्रेस सांसद  राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी व NSUI कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए योगदान की उन्होंने खूब प्रशंसा की। इस क्रम में आशुतोष गुप्ता व श्री हर्षित गौतम प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 


 



टिप्पणियाँ