सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जमीन और मान-सम्मान बचाने के लिए हजारों किसान शाहजहापुर बॉर्डर पहुचे

 





सीकर /शाहजहापुर बॉर्डर -2 फरवरी - तीनो काले कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग और मोदी सरकार के अड़ियल रुख को लेकर किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसानों ने जमीन और मान सम्मान बचाने के लिए मंगलवार को   सीकर जिला संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में हजारों किसान बसों और निजी वाहनों के जरिए   एवं महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल( पिपराली चौराहे) से शाहजहापुर बॉर्डर के लिए रवाना हुए। किसानों ने रास्ते में मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। 



सीकर जिला संयुक्त  किसान मोर्चा के प्रवक्ता बी एल मील ने बताया कि  शाहजहांपुर बॉर्डर पर आयोजित धरने को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने कहा कि बिना मांगे किसानों पर काले कानून थोपने और आंदोलन तोड़ने के लिए मोदी सरकार ओछी हरकतों पर उतर आई है। भाजपा नेता आंदोलन में हिंसा करवाने पर उतर आए है। भाजपा से जुड़े गुंडे किसानों पर पत्थर फेंक रहे है। मोदी और भाजपा से जुड़े गुंडों को जबाव देने के लिए किसानों ने भी तैयारी पूरी कर ली है। मंगलवार को सीकर से हजारों किसान शाहजहापुर बॉर्डर पहुचे और धरना शुरू किया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक अमराराम,  किसान नेता राजाराम मील, किसान नेता करण सिंह बोपिया , सुंदर भांवरिया , पूर्व विधायक पेमाराम , पवन दुग्गल ,पूर्व प्रधान उस्मान खान,  भारतीय किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष झाबर सिंह घोसल्या, तारा सिंह सिद्धू, रणजीत राजू, अब्दुल कयूम कुरेशी, सहित अनेक वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि काले कृषि कानूनों से किसानों के साथ-साथ छोटे व्यापारी,मजदूर, उपभोक्ता को ज्यादा नुकसान होगा। इससे निकट भविष्य में सरकारी मंडी की प्रासंगिकता खत्म हो जाएगी |किसान राष्ट्रीय झंडा तिरंगा  लगे वाहनों के साथ   सरपंच  महावीर सैनी , पूर्व पार्षद संपत सिंह,   सोहन सिंह शेखावत बिंजासी, चंद्रशेखर दिक्षित ,प्रहलाद सहाय गुर्जर, संयुक्त किसान मोर्चा संरक्षक पूरणमल सुंडा ,    कूदन सरपंच सुल्तान सिंह सुंडा,  भैरूपुरा सरपंच रामकुमार पचार,  भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह जाखड़,बी एल  मील,  उप पूर्व प्रधान चोखाराम बुरड़क, पूर्व तहसीलदार ओंकारमल मूंड, पिपराली, धर्मेंद्र गिठाला,सांवरमल मुंड पिपराली,खेत खलिहान समाचार पत्र के संपादक भंवरलाल बिजारणिया ,भरत सिंह बगड़िया पिपराली, रतन सिंह पिलानिया ,   कोलीड़ा सरपंच शिवपाल सिंह मील,  सांवरमल मील ,सतपाल  फगेड़िया कोलीड़ा, प्यारेलाल मील घड़ेल नगर,  रमजान जानी,पं.स. सदस्य कुलदीप रणवां,     उपप्रधान विकास मुंड ,धर्मपाल पोसानी,किसान महापंचायत के रणजीत सिंह मील, सरदार गोरा चंदपुरा, पूर्व सरपंच भोलाराम दूधवाल, पूर्व सरपंच भोलाराम लांबा , हरिराम ओला, धारा सिंह समोता,शिवदयाल सिंह मील,  गिरधारी लाल भाकर चला,  रामचंद्र सुंडा कूदन,  गोवर्धन गोदारा,  पूर्व सरपंच चुनाराम फौजी   करणी सिंह सेवदा प्रताप सिंह सुंडा पिपराली, भंवरलाल खीचड़, इकबाल तेली,  झाबर बिजारणिया, कासम खां कासली, हरिसिंह गढ़वाल,  कमला चौधरी थोरासी,   पूर्व जिला परिषद  सदस्य रेखा जांगिड़, जगन सिंह गढ़वाल, शेरसिंह बिडोली,  दुर्गासिंह सुंडा, पंचायत समिति सदस्य महेश रणवां,  रघुनाथ  श्योत्या का बास, सुरेश थालोड़ फागलवा, इंजीनियर हरलाल सिंह सुंडा, मूल सिंह भूकर , बनवारी सेन , सांवरमल नेहरा,  विजेंद्र सुंडा कुदन ,   सुभाष फगेड़िया भैरूपुरा, हवलदार शिशुपाल सिंह खरबास,    नागर महरिया, विजेंद्र सुंडा,सलीम चौहान,   गोवर्धन ख्यालिया, बनवारी लाल,  निरंजन, चौधरी भगवानाराम राड़, भागीरथ , मनीराम भामू, रेखा राम डूडी,  शिवचंद पोसानी,   सलीम चौहान, महेश सुंडा,नेमीचंद मूंड, जगबीर पिलानिया, आकाश  महला,  धर्मपाल सेवदा, शंकर भूरिया सहित अनेक किसान संगठन पदाधिकारी   एवं किसान  उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोधियों को लखनऊ पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ले एक्शन- शाहनवाज़ आलम

  नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 . कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ विचार रखने वाले नागरिकों के संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी और विरोध करने के मौलिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसलों की अवमानना पर स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है. शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लखनऊ के कई नागरिकों को लखनऊ पुलिस द्वारा उनकी तरफ से वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ होने वाले संभावित प्रदर्शनों में शामिल होने का अंदेशा जताकर उन्हें नोटिस भेजा गया है. जबकि अभी नागरिकों की तरफ से कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ भी नहीं है. सबसे गम्भीर मुद्दा यह है कि इन नोटिसों में नागरिकों को अगले एक साल तक के लिए उनसे शांति भंग का खतरा बताते हुए 50 हज़ार रुपये भी जमा कराने के साथ इतनी धनराशि की दो ज़मानतें भी मांगी जा रही हैं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यूपी पुलिस यह कैसे भूल सकती है कि उसकी यह कार्यवाई संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है जो नागर...

इंडिया गठबंधन की सफलता में अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी भूमिका- शाहनवाज़ आलम

  लखनऊ, 12 जून 2024 . लोकसभा चुनाव में भले जीत एनडीए की हुई हो लेकिन राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को देश ने नेता माना है. इंडिया गठबंधन को मिली सफलता में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा रोल है जिसे अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अंजाम दिया. ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित आभार और चुनाव समीक्षा बैठक में कहीं. बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों ने राहुल और प्रियंका गाँधी के सामाजिक न्याय, सीएए- एनआरसी विरोधी स्टैंड, जातिगत जनगणना, आरक्षण पर लगे 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाने के लिए किये गए वादों से प्रभावित होकर वोट दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन तबकों के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी.  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सीएसडीएस के आंकड़ों से यह साबित हुआ है कि पूरे देश में मुसलमान, दलित और पिछड़े कांग्रेस के मुख्य बेस वोटर रहे. वहीं कथित ऊँची जातियों का 70 प्रतिशत वोट भाजपा को गया. इस सवर्ण वोट बैंक को कां...

इफ्तार पार्टियों का आयोजन लगातार जारी।

  सीकर-राजस्थान।        जनपद मे माहे रमजान शुरू होने के साथ ही अनेक सामाजिक व शेक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत लोगो द्वारा इफ्तार का आयोजन का सीलसीला जारी है।    इस सीलसीले के तहत सीकर शहर मे आज इतवार को सीकर में पंचायत शेखावाटी लीलगरान और युवा कमेटी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सय्यदा मस्जिद फतेहपुर रोड़ भैरुपुरा कच्चा रास्ता सीकर में किया गया। ,जिसमे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी,इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज पढ़ी गई।