राजस्थान चूरू नगरपालिका के आज आये चुनाव परिणाम मे भाजपा प्रत्याशी को मिला मात्र एक मत ।

 


      अशफ़ाक़ कायमखानी

चूरू।राजस्थान। - नगरपालिका के आज आये चुनाव परिणाम मे भाजपा प्रत्याशी को मात्र एक मत मिला। चूरू जिले की बीदासर नगरपालिका के वार्ड नं.16 के भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र को मात्र एक वोट से संतुष्ट होना पङा। जबकि इनके मुकाबले कांग्रेस के उम्मीदवार यूनुस को 401 मत मिले। यहां कुल 405 मतदाताओं ने वोट डालें जिनमे तीन मत नोटा को मिले। अब इसे बढ़ती महगाई का नतीजा कहे या फिर किसान आंदोलन का साइड इफ़ेक्ट कि  भाजपा प्रत्याशी को इतनी बुरी हार का सामना करना पड़ा। नतीजों से अंदाज़ा होता है कि भाजपा प्रत्याशी के घर वालो ने भी उसे वोट नहीं डाला।

टिप्पणियाँ