नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व-विधान परिषद सदस्य, श्री नसीब पठान की असामयिक निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।
स्व० पठान कांग्रेस संगठन में एनएसयूआई, युवा कांग्रेस सहित प्रदेश कांग्रेस संगठन में विभिन्न पदों पर रहे। दो बार विधान परिषद सदस्य एवं विधान परिषद दल के नेता पद पर रहकर उन्होने अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। अपनी वाकपटुता के लिए मशहूर श्री पठान अपने मिलनसार व्यक्तित्व से सभी का मन मोह लेते थे।
स्व पठान ने कांग्रेस संगठन की आजीवन सेवा की है। उनके निधन से कांग्रेस संगठन की अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी पूर्ति बहुत कठिन है।
यू पी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व-विधान परिषद सदस्य, नसीब पठान की असामयिक निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गहरा शोक व्यक्त किया
addComments
टिप्पणी पोस्ट करें