सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजस्थान : मुख्यमंत्री गहलोत ने मुस्लिम समुदाय के साथ लोकसेवा आयोग सदस्यो के मनोनयन मे एक दफा फिर दगा किया।


जयपुर।
               दिल्ली हाईकमान से जोड़ तोड़ करके राजस्थान के तीसरी दफा मुख्यमंत्री बनने वाले अशोक गहलोत का मुस्लिम समुदाय के साथ राजनीतिक दगा करने का इतिहास काफी पुराना चला आ रहा है। लेकिन हाल ही मे राजस्थान लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष व चार अन्य सदस्यो के मनोनयन के बाद पूर्ण आयोग बनाने मे मुस्लिम समुदाय को प्रतिनिधित्व नही देकर सो प्रतिशत मत कांग्रेस को देकर राजस्थान मे कांग्रेस सरकार बनाने वाले मुस्लिम समुदाय के साथ दगा करने को सालो याद किया जायेगा। मुख्यमंत्री गहलोत के उक्त कदम के बाद समुदाय मे गहलोत व कांग्रेस के प्रति काफी आक्रोश पनपता नजर आ रहा है। कुछ लोग तो गहलोत के उक्त कदम को संघी प्रवृत्ति वाला कदम भी कहने से चूक नही रहे है।
               हालांकि मुख्यमंत्री गहलोत के तीसरी दफा मुख्यमंत्री बनने के कार्यकाल के अतिरिक्त प्रदेश मे शिवचरण माथुर सरकार मे गहलोत के गृह मंत्री रहने का छोटा कार्यकाल भी मुस्लिम समुदाय पर पहाड़ तोड़ने से कम नही रहा था। पता नही कि गहलोत के दिल मे मुस्लिम समुदाय के प्रति इतनी नफरत क्यो व कब से भरी पड़ी है। गहलोत संघ मे रहे या नही रहे यह तो वो जाने लेकिन कांग्रेस सरकार बनाने मे महत्वपूर्ण किरदार अदा करने वाले मुस्लिम समुदाय को गहलोत द्वारा सत्ता मे उनको वाजिब हिस्सेदारी देने के बजाय हमेशा राजनीतिक तौर पर किनारे लगाने की भरपूर कोशिशें होती रही है।
              भारत भर मे टाडा जैसे कानून के खिलाफ जब मजबूती के साथ आवाज उठ रही थी तब गहलोत ने राजस्थान प्रदेश सरकार के गृह मंत्री की हेसियत से प्रदेश मे टाडा कानून के तहत पहली गिरफ्तारी के आदेश देकर एक तरह से काला कानून टाडा लगाने की शुरुआत की थी। उसके बाद से प्रदेश मे काफी मुस्लिम नोजवानो के टाडा कानून के तहत जैलो मे ठूंसने का लम्बा सिलसीला शुरू हुवा था। उस समय गहलोत के प्रति मुस्लिम समुदाय मे नफरत का माहोल बना। 1989 के लोकसभा चुनाव मे गहलोत जब जोधपुर से कांग्रेस उम्मीदवार बने तब मुस्लिम समुदाय ने मिलकर अब्दुल गनी सिंधी नामक एक मामूली उम्मीदवार इंसाफ पार्टी के नाम पर गहलोत के सामने चुनाव मे उतार दिया। गनी चुनाव तो नही जीत पाये लेकिन उस चुनाव मे गहलोत बूरी तरह चुनाव हार गये। उस हार की टीस ने गहलोत के मन मे शायद मुस्लिम समुदाय के प्रति एक अलग भावना को जन्म दिया। पहले जोधपुर से किसी ना किसी सीट से मुस्लिम विधायक बनते रहते थे। लेकिन गहलोत के राजनीति मे उदय होने के बाद जोधपुर जिले से मुस्लिम विधायक नही बन पाये है।
             गहलोत के मुख्यमंत्री कार्यकाल मे थानेदार फूल मोहम्मद को सरकारी डयूटी करते समय सरेआम जलाकर शहीद करने के बाद मुख्यमंत्री व उनके मंत्रिमंडल के किसी भी सदस्य ने शहीद के घर जाकर उनके परिवार जनो को सांत्वना तक देना आज तक उचित नही समझा जबकि उक्त तरह के अन्य मामलो मे सरकार उलटे पावं दोड़े दोड़े जाती रही है।
            मुख्यमंत्री गहलोत के कार्यकाल मे भरतपुर के गोपालगढ़ की मस्जिद मे नमाजियों पर पुलिस द्वारा गोली चलाकर भूंदने के बावजूद मरने वालो के परिजनो को ही मुलजिम बनाकर जैल मे ठूंसा जाना नफरत की इंतिहा होना ही कहा जा सकता है। गहलोत के पीछले दो मुख्यमंत्री कार्यकाल पर अधिक रोशनी ना डालकर केवल इस कार्यकाल के 22 महीनो पर नजर दोड़ाये तो उनके द्वारा कदम कदम पर मुस्लिम समुदाय को राजनीतिक तौर पर किनारे लगाने के भरपूर उदाहरण मिलते रहे है। सरकार के गठने के समय नो मुस्लिम विधायकों मे से केवल मात्र एक विधायक शाले मोहम्मद को मंत्री बनाकर उसको मेन स्टीम वाले विभाग देने की बजाय मात्र अल्पसंख्यक मंत्रालय तक सिमीत रखना। इसके बाद एक महाअधिवक्ता व सोलाह अतिरिक्त महाअधिवक्ताओ का जोधपुर व जयपुर हाईकोर्ट बैंच मे मनोनयन करने मे एक भी मुस्लिम ऐडवोकेट को शामिल नही करना। इसके बाद सरकारी स्तर पर उर्दू शिक्षा व मदरसा तालीम को तहस नहस करने की चाले लगातार चलते रहना। इसके अतिरिक्त मदरसा शिक्षा सहयोगियों के साथ लगातार वादाखिलाफी करना भी जारी है।
                सो प्रतिशत मत देकर राजस्थान मे कांग्रेस की सरकार गठित करने वाले मुस्लिम समुदाय को हाल ही राजस्थान लोकसेवा आयोग मे अध्यक्ष व चार सदस्यों के मनोनयन मे मुस्लिम प्रतिनिधित्व मिलने की पूरी उम्मीद होने के बावजूद गहलोत एक दफा फिर मुस्लिम समुदाय को राजनीतिक तौर पर किनारे लगाने मे कामयाब रहते हुये एक भी मेम्बर मुस्लिम को नही बनाकर अपने दिल व मन को शकून दिया होगा। मनोनीत अध्यक्ष यादव मूलरूप से हरियाणा के है वही सदस्य जसवंत राठी भी हरियाणा से ताल्लुक रखते है। एक सदस्य संगीता आर्य मुख्यमंत्री के नजदीकी आईएएस की पत्नी जो मात्र संगीत टिचर बताते है। इसके अतिरिक्त कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2014 मे अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले एवं उन्हें पप्पू कहकर इनसल्ट करने वाले कवि कुमार विश्वास की पत्नी मंजू को गहलोत ने सदस्य बनाकर तो सबको चौंका दिया है।
           कुल मिलाकर यह है कि मुस्लिम समुदाय को राजनीतिक तौर पर किनारे लगाने व उनके सत्ता मे हिस्सेदारी नही देने का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का इतिहास काफी पुराना चला आ रहा है। मारवाड़ी की एक कहावत है कि भरोसा की भैंस पाडया लावे। एवं बिन रोये मां भी दूध नही पिलाये। यह दोनो कहावत मुस्लिम समुदाय पर खरी उतरती है। लोकसेवा आयोग के सदस्यों के मनोनयन मे मुस्लिम को दूर रखने से आक्रोशित मुस्लिम समुदाय को चुपचाप बैठने की बजाय खुले मे आकर पार्टी हाईकमान व पार्टी के बाहर अपने हक की आवाज बूलंद करनी चाहिए। वही मुख्यमंत्री गहलोत के चेहरे से अब धीरे धीरे नकाब उतरने लगा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोधियों को लखनऊ पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ले एक्शन- शाहनवाज़ आलम

  नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 . कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ विचार रखने वाले नागरिकों के संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी और विरोध करने के मौलिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसलों की अवमानना पर स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है. शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लखनऊ के कई नागरिकों को लखनऊ पुलिस द्वारा उनकी तरफ से वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ होने वाले संभावित प्रदर्शनों में शामिल होने का अंदेशा जताकर उन्हें नोटिस भेजा गया है. जबकि अभी नागरिकों की तरफ से कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ भी नहीं है. सबसे गम्भीर मुद्दा यह है कि इन नोटिसों में नागरिकों को अगले एक साल तक के लिए उनसे शांति भंग का खतरा बताते हुए 50 हज़ार रुपये भी जमा कराने के साथ इतनी धनराशि की दो ज़मानतें भी मांगी जा रही हैं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यूपी पुलिस यह कैसे भूल सकती है कि उसकी यह कार्यवाई संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है जो नागर...

इंडिया गठबंधन की सफलता में अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी भूमिका- शाहनवाज़ आलम

  लखनऊ, 12 जून 2024 . लोकसभा चुनाव में भले जीत एनडीए की हुई हो लेकिन राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को देश ने नेता माना है. इंडिया गठबंधन को मिली सफलता में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा रोल है जिसे अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अंजाम दिया. ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित आभार और चुनाव समीक्षा बैठक में कहीं. बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों ने राहुल और प्रियंका गाँधी के सामाजिक न्याय, सीएए- एनआरसी विरोधी स्टैंड, जातिगत जनगणना, आरक्षण पर लगे 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाने के लिए किये गए वादों से प्रभावित होकर वोट दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन तबकों के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी.  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सीएसडीएस के आंकड़ों से यह साबित हुआ है कि पूरे देश में मुसलमान, दलित और पिछड़े कांग्रेस के मुख्य बेस वोटर रहे. वहीं कथित ऊँची जातियों का 70 प्रतिशत वोट भाजपा को गया. इस सवर्ण वोट बैंक को कां...

इफ्तार पार्टियों का आयोजन लगातार जारी।

  सीकर-राजस्थान।        जनपद मे माहे रमजान शुरू होने के साथ ही अनेक सामाजिक व शेक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत लोगो द्वारा इफ्तार का आयोजन का सीलसीला जारी है।    इस सीलसीले के तहत सीकर शहर मे आज इतवार को सीकर में पंचायत शेखावाटी लीलगरान और युवा कमेटी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सय्यदा मस्जिद फतेहपुर रोड़ भैरुपुरा कच्चा रास्ता सीकर में किया गया। ,जिसमे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी,इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज पढ़ी गई।