बाराबंकी : 1 अक्टूबर को होगा 150वीं गांधी जयन्ती वर्षगांठ समारोह का समापन


बाराबंकी। गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट द्वारा 1978 से निरन्तर आयोजित होने वाले गांधी जयन्ती समारोह के संयोजक राजनाथ शर्मा ने एक प्रेस वक्तव्य में बताया कि गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 125वीं एवं 150वीं वर्षगांठ मनाने का अवसर प्राप्त हुआ। गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट कई वर्षों से महात्मा गांधी का जन्मदिवस गाँधी सप्ताह के रुप में मना रहा है। विगत् वर्ष 150वीं वर्षगांठ समारोह का उद्घाटन वर्तमान उप राज्यपाल जम्मू कश्मीर राज्य मनोज सिन्हा ने किया था। जिसका समापन इस वर्ष 1 अक्टूबर 2020 को वरिष्ठ पत्रकार श्री सुभाष मिश्रा करेंगे। जोकि वह गांधीवादी के अलावा एक अच्छे खिलाड़ी भी हैं। श्री शर्मा ने बताया कि कल गाँधी भवन में महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब की शुरुआत होगी। जिसका लोगो (प्रतीक चिन्ह) मुख्य अतिथि द्वारा लॉन्च किया जायेगा। यह क्लब महात्मा गाँधी की 150वीं वर्षगांठ के रुप में हमेशा यादगार रहेगा। 


श्री शर्मा ने बताया कि इस क्लब में हाॅकी, फुटबाल, बैट मिंटन, टेनिस, क्रिकेट के राष्ट्रीय खिलाड़ी को सलाहकार के रूप में शामिल किया जायेगा। जिससे कि वर्तमान में खेल के गिरते स्तर को बढ़ाया जा सके। जो प्रयास गांधी जयन्ती समारेाह ट्रस्ट खेल कूद के क्षेत्र में शुरु करने जा रहा है। जिसमें लगभग दस खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा। हाॅकी के खिलाड़ी सलाउद्दीन किदवाई, तारिक खान, अख्तर अजीज खान और प्रसिद्ध फुटबाल के खिलाड़ी 82 वर्षीय चौधरी छोटेलाल, पूर्व हाॅकी खिलाड़ी लइक आलम, संजय तिवारी, डा. चौधरी जावेद, वरिष्ठ अधिवक्ता हुमायूं नईम खां को भी सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम प्राप्त 10ः30 बजे शुरु होगा। इस वर्ष गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट से जुड़े वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. जमुना प्रसाद बोस, समाजवादी चिंतक सै0 सगीर अहमद, वरिष्ठ अधिवक्ता गयासुद्दीन किदवाई एवं नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष स्व. राजीव चैधरी के अस्मायिक निधन के कारण कार्यक्रम कमेटी के अध्यक्ष उमेर किदवाई ने बताया कि कार्यक्रम में कोई परिवर्तन यदि सम्भव हुआ तो किया जायेगा और आगे 30 जनवरी के कार्यक्रम में गांधी जी के अन्य कार्यक्रम जोड़े जाएंगे। बैठक का संचालक पाटेश्वरी प्रसाद ने किया। उपरोक्त कार्यक्रम की बैठक तैयारी में अशोक शुक्ला, मृत्युंजय शर्मा, विनय सिंह, पी.के.सिंह, रवि प्रताप सिंह, मनीष सिंह, सत्यवान वर्मा, मुन्ना सिंह, नीरज दूबे, बबुआ तिवारी आदि शामिल रहे।


टिप्पणियाँ